{"_id":"6140e3b28ebc3e494b23eed6","slug":"report-filed-against-ten-including-crusher-owner-and-son-saharanpur-news-mrt5561443179","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रशर मालिक और बेटे सहित दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रशर मालिक और बेटे सहित दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। करीब छह माह पहले क्षेत्र के गांव बरथा कोरसी के गोविंदा और सहारनपुर स्टोन क्रशर मालिकों के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ रहा है। क्रशर मालिकों के बाद अब गोविंदा ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें क्रशर मालिक व उसके पुत्र समेत 10 लोगों को नामजद कराया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है।
मार्च में यह प्रकरण शुरू हुआ था। इस मामले में स्टोन क्रशर स्वामी ने गोविंदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब गोविंदा पुत्र प्रीतम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोप है उनके गांव के पास स्टोन क्रशर का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था, इसकी उसने शिकायत की थी। इसके बाद जब वह अवैध खनन की वीडियोग्राफी करने गया, तो उस समय उस पर हमला किया । उस पर क्रशर मालिकों के लोगों ने फायर भी किया, इसमें वह बाल-बाल बच गया था। उसने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल किया था। उसने अपने ऊपर हुए हमले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे उसी के ऊपर 18 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया। उसने उस समय 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उस शिकायत में पूरा प्रकरण दर्ज नहीं हो पाया था। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की और एफआईआर दर्ज कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पुलिस ने अब इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है इसमें शिवराज सिंह, उसके पुत्र अभिमन्यु, योगेश पुत्र यशपाल, अरविंद पुत्र यशपाल, जोध सिंह पुत्र जीवन सिंह, अरविंद सिंह, रविंद्र पुत्र करताराम, सोहन मुखिया पुत्र मोहल्लड़, अरविंद पुत्र जोध सिंह व एक अज्ञात को नामजद किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई होगी।