फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Renovation work of pond in Sanwalpur Nawada completed

सांवलपुर नवादा में तालाब के जीर्णोद्घार का कार्य पूर्ण

Sun, 05 Jun 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Renovation work of pond in Sanwalpur Nawada completed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने कहा कि महानगर में 45 तालाबों के जीर्णोद्घार का कार्य क्रांतिकारी है, जिससे ना केवल पर्यावरण में सुधार आएगा, बल्कि लोगों को इनका सीधा लाभ भी मिलेगा, क्योंकि भूगर्भ जल के स्तर को बढ़ाने में तालाब बड़ी भूमिका निभाते हैं।

सांवलपुर नवादा में तालाब का जीर्णोद्घार पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि तालाब के जीर्णोद्घार में नगर निगम दो अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। तालाब के जीर्णोद्धार पर करीब 22 लाख रुपया व्यय आया है। ग्लोबल वार्मिंग से खतरा लगातार बढ़ रहा है। हमें इससे बचना है तो जल संरक्षण करना होगा। हमारे बुजुर्ग प्रकृति के प्रति हमसे अधिक सतर्क और चौकन्ना थे। इसीलिए वह तालाब और कुएं खुदवाते थे। एक संस्था के प्रबंधक हर्षित देसाई ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम के साथ मिलकर लगातार काम किया जा रहा है। 45 तालाबों का जीर्णोद्धार उसी का उदाहरण है। निगम के मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, पशुधन चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा के अलावा क्षेत्रीय पार्षद मोहर सिंह, पामीश, धनेश, शिवम मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। इससे पहले अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मुख्य अभियंता क्षेत्रीय पार्षद आदि ने शिलापट का अनावरण कर तालाब का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मियावाकी पद्धति से तालाब के चारों ओर नीम, बरगद, पीपल, आंवला, सहजन, जामुन और नींबू आदि के करीब पांच सौ पौधों का रोपण भी किया गया। तालाब के किनारे कुल 18 हजार पौधे और बीच में घनी झाड़ियां लगाई जाएंगी। कार्यक्रम में सचिन, नूपुर, चंदन, नितिन, आदिल, मोहम्मद अर्श, सफाई निरीक्षक अमित तोमर, आनंद कुमार, सुधाकर, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed