फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ration cards of 63991 farmers will be canceled in the state

प्रदेश में 63991 किसानों के निरस्त होंगे राशनकार्ड

Tue, 31 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ration cards of 63991 farmers will be canceled in the state
- इन किसानों ने तीन लाख से ज्यादा धान और गेहूं बेचा
विज्ञापन

- सर्वाधिक 4710 शाहजहांपुर के, सबसे कम गाजियाबाद में एक और बागपत के दो
देवेंद्र कुमार
सहारनपुर। सरकारी क्रय केंद्रों पर तीन लाख या उससे अधिक गेहूं, धान बेचने वाले किसानों के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे। ऐसे किसानों की प्रदेशभर में संख्या 63,991 सामने आई है। इन किसानों का जिलेवार सत्यापन होगा, जिसके बाद राशन कार्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। खास बात यह है कि किसानों की इस सूची में सबसे ऊपर शाहजहांपुर जिला है, जहां 4710 किसानों ने तीन लाख से ज्यादा का धान और गेहूं बेचा, जबकि सबसे कम संख्या गाजियाबाद में एक और बागपत में दो है। वहीं, सहारनपुर जनपद में ऐसे 44 किसान हैं।

सरकारी क्रय केंद्रों पर तीन लाख रुपये या उससे अधिक का गेहूं, धान बेचने वाले कुछ किसान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत अनुमन्य खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं। सरकार का मानना है कि जो किसान तीन लाख रुपये का गेहूं, धान सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचता है वह इस योजना के लिए अपात्र है। इसके लिए खाद्य आयुक्त एवी राजमौलि ने पूर्ति विभाग को प्रदेश के ऐसे 63,991 किसानों की सूची जारी की है। सहारनपुर मंडल के तीनों जिले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली मिलाकर ऐसे किसानों की संख्या 81 है।
विज्ञापन

----- जिला पूर्ति विभाग ने शुरू किया सत्यापन
जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के 44 किसान इस सूची में हैं। सत्यापन में अपात्र पाए जाने पर राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा।
---- वेस्ट यूपी के जिलों में ऐसे किसान
जनपद ------- किसान
सहारनपुर ------- 44
मुजफ्फरनगर --- 23
शामली ----------- 14
बागपत ----------- 02
मेरठ -------------- 15
बिजनौर --------- 98
हापुड़ ------------- 11
गाजियाबाद ------ 01
बुलंदशहर ------- 47
गौतमबुद्धनगर -- 21
मुरादाबाद ------ 990
संभल ---------- 2369
------ सर्वाधिक संख्या वाले जिले
शाहजहांपुर ---- 4710
खीरी ----------- 3542
रामपुर --------- 3520
हरदोई --------- 3413
सीतापुर ------ 2968
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed