{"_id":"6025707e8ebc3ee90413dc00","slug":"rashtriya-kisan-mazdoor-sangathan-staged-sit-in-saharanpur-news-mrt5248884107","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने धरना दिया, सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने धरना दिया, सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के किसान
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने धरना दिया
विज्ञापन
सहारनपुर। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने और तत्काल बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में दिए धरने पर जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों की कतई परवाह नहीं है। इसके चलते ही किसान विरोधी कानून लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने पर रोष जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कराने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने तत्काल ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, पराली एवं गन्ना पत्ती जलाने पर दर्ज हुए मुकदमे तुरंत वापस लेने आदि मांग की की। उन्होंने कहा कि जब तक पूरा गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो जाता तब तक विद्युत निगम द्वारा किसानों की आरसी ना काटी जाए। उन्होंने बिजली की दर पड़ोसी राज्यों के बराबर करने की भी मांग की। इस दौरान चरण सिंह प्रधान, नवाब प्रधान, नवीन त्यागी, अशोक त्यागी, लोकेश राणा, कल्याण सिंह, शमीम मलिक, संदीप चौधरी, विशु त्यागी, प्रिंस चौधरी, दिलशाद मलिक, किरणपाल, चंदन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।