फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rape of teenage girl in resort, accused arrested

Saharanpur News: रिसोर्ट में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 May 2024 03:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 22 May 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Rape of teenage girl in resort, accused arrested
सहारनपुर। महानगर में दिल्ली रोड पर एक रिसोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके लिए युवक ने किशोरी का फर्जी आधार कार्ड बनवाया था, ताकि कमरा आसानी से मिल सके। सिटी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सिटी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 13 मई को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी नाबालिग भतीजी को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की। मंगलवार को पुलिस ने इसका खुलासा किया। थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव भांकला निवासी अभिषेक उर्फ अभि ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके लिए आरोपी ने दिल्ली रोड स्थित एक रिसोर्ट में कमरा लिया था। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिसोर्ट के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है। दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed