सहारनपुर। पुराने शहर में प्राचीन श्री रामलीला सभा द्वारा बैंडबाजों संग भगवान श्री राम की बरात निकाली गई। भारतीय कला संगम रामलीला सभा द्वारा प्रभु हनुमान की शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
गोशाला रोड स्थित रामलीला भवन से रथ पर श्री राम भगवान की बरात निकाली गई, जो मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, नया बाजार, सराफा बाजार होते हुए रामलीला भवन पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में श्रीराम और लक्ष्मण पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष विनय जिंदल, मंत्री चौधरी माईदयाल मित्तल, मनुज तायल, मुकेश सिंघल, अनिल अग्रवाल, सिद्धार्थ बंसल, अमित गर्ग सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा द्वारा पातालनगर से बैंडबाजों के साथ प्रभु हनुमान की शोभायात्रा निकाली गई, जो देहरादून रोड व गोविंदनगर होते हुए टीटू कॉलोनी में रामलीला स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में लोगों ने हनुमान भगवान स्वागत कर आशीर्वाद लिया।