फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raised hands to help poor, destitute people

लॉकडाउन: मदद के लिए बढ़े हाथ

Mon, 30 Mar 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Raised hands to help poor, destitute people
हाईवे पर सफाईकर्मियों को चाय पिलाते नगरसेवक - फोटो : DEVBAND
गरीब, बेसहारा लोगों की मदद के लिए बढे़ हाथ
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान/छुटमलपुर (सहारनपुर)। रामपुर मनिहारान तहसील क्षेत्र के गांव चेहड़ी निवासी संदीप कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 हजार रुपये का चैक एसडीएम एसएन शर्मा को सौंपा है। छुटमलपुर में अंकित वर्मा, विकास गुप्ता, अर्पित गर्ग, कमलेंद्र गोयल, राशिद अंसारी, रवि पेगवाल, अमित डाबर, राजेश सैनी आदि ने गरीबों को खाद्य सामग्री वितरित की। दुख निवारण गुरु हरकिशन साहिब खालसा सेवा समिति की तरफ से प्रताप सिंह खालसा ने गांव डाडवा में खाद्य सामग्री का वितरण किया। बिहारीगढ़ के थाप्पुल इस्माइलपुर के प्रधान पति राज किशोर सैनी ने गरीब बेसहारा लोगों के घर जा कर उन्हें राशन और आवश्यक सामान देकर उनकी मदद की।
पीएम राहत कोष में दें कन्या पूजन की दक्षिणा
छुटमलपुर। मनकामेश्वर शिव मंदिर समिति ने नवरात्र की अष्टमी और रामनवमी पर लाक डाउन के चलते कन्याओं को घर पर न बुलाकर प्रति कन्या 11 रुपये के हिसाब से 11 कन्याओं के 121 रुपये की धनराशि को प्रधानमंत्री राहत कोष में कोरोना से लड़ाई के लिए जमा कराने का अनुरोध प्रति परिवार किया है। साथ ही भोजन बना कर उसके पैकेट पुलिस या किसी स्वयंसेवक के माध्यम से वंचितों तक पहुंचाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

सफाई क र्मचारियों को बांटी राहत सामग्री
देवबंद। लॉकडाउन के दौरान नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रख रहे पालिका के सफाई कर्मचारियों को नगर सेवकों ने पानी की बोतलें, चाय, फल और बिस्कुट आदि का वितरण किया। नगरसेवकों की टीम क्षेत्र में लगातार सेवा कार्य में जुटी हुई है। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मंत्री हरिओम सिंघल, अंतरराष्ट्रीय वैश्य समाज के तहसील अध्यक्ष विशाल गर्ग, देवी दयाल गर्ग, अमित गर्ग आदि ने हाईवे पर सफाई कार्यों में लगे पालिका के सफाईकर्मियों को पानी की बोतलें, फल, चाय और बिस्कुट आदि खिलाकर राहत पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने की हाईवे टास्क फोर्स गठित
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पैदल घर लौट मजदूरों की मदद के लिए हाईवे टास्क फोर्स का गठन किया है। जनपद में इसमें चार सदस्य नामित किए गए हैं। कांग्रेस पूर्व जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने सदस्य बनाकर उनको कांग्रेस कमेटी के हेल्पलाइन नंबरों से जोड़ा है। पलायन कर घर लौट रहे मजदूरों की सहायता करने के लिए टास्क फोर्स बनाई गई है। सहारनपुर में गणेश दत्त शर्मा, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमा भूषण, गौरव वर्मा व हरिओम मिश्रा को सदस्य बनाया गया है।

भूख से बेहाल पूर्वी यूपी के मजदूरों की मदद को बढ़ाया हाथ
छुटमलपुर। हिमाचल और पंजाब गए पूर्वी यूपी के कई जिलों के 11 मजदूर चमारीखेड़ा में पहुंचे। छुटमलपुर निवासी किसान चौ मंसूर ने इन्हें अपने रजापुर स्थित बाग में ठहराते हुए रहने और भोजन की व्यवस्था की। गाजीपुर के चंद्रभान, सरोज राजभर, आजमगढ़ के पृथ्वीपाल यादव, गया बिहार के दीपुदास, बलिया के अच्छेलाल, चतरा के देव कुमार, छपरा के इकमा, मऊ के उमेश कन्नोजिया, देवरिया के राजन यादव, बस्ती के महेंद्र और गोरखपुर के रामवचन शामिल हैं। इनके पैरों तक में छाले पड़े हुए थे। भूख से हाल बेहाल था। इन मजदूरों ने अपने घर भिजवाने की गुहार प्रशासन से लगाई है।

गरीब व असहाय लोगों को भोजन के पैकेट वितरित करते चीनी मिल के अधिकारी

गरीब व असहाय लोगों को भोजन के पैकेट वितरित करते चीनी मिल के अधिकारी- फोटो : DEVBAND

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते घंटाघर पर डियूटी कर पुलिस कर्मी और होमगार्ड को पानी वितरित करते सेव?

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते घंटाघर पर डियूटी कर पुलिस कर्मी और होमगार्ड को पानी वितरित करते सेव?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते रेलवे रोड़ पर फंसे लोगो को भोजन कराते परिवार

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते रेलवे रोड़ पर फंसे लोगो को भोजन कराते परिवार- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर में वंचितों को खादय सामग्री देते सामाजिक संगठनों के लोग

छुटमलपुर में वंचितों को खादय सामग्री देते सामाजिक संगठनों के लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed