{"_id":"574b32794f1c1b6229109078","slug":"rain-storm-devastation-another-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से भारी तबाही, एक और मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से भारी तबाही, एक और मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 30 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The heavy rains in Saharanpur
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में मौसम में आए अचानक परिवर्तन से शनिवार की देर आंधी से जिले में भारी नुकसान हुआ। सड़क दूधली क्षेत्र में आंधी से दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई।
जबकि परिवार के कई लोग घायल हो गए। इसके अलावा शहर में जगह-जगह लगे होर्डिंग और पुलिस बूथ आदि भी गिरे। सबसे ज्यादा नुकसान आम के बागवानों को हुआ।
आंधी और तेज बारिश के चलते कई क्षेत्रों में 40 फीसदी तक आम की फसल प्रभावित हुई। इसके अलावा शनिवार रात में चिलकाना में दो लोगों की मौत हो गई थी।
सड़क दूधली ट्रांसपोर्ट नगर के पास नई बस्ती में शनिवार की रात आई आंधी गरीब परिवार पर आफ़त बनकर टूट पड़ी। आंधी में इम्तियाज के मकान की दीवार गिरने से घर में खेल रही एक बच्ची की मलबे में दबने से मौत हो गई।
परिवार की चीख़ पुकार सुनकर गांव के लोगों ने मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला। हादसे में इम्तियाज की तीन वर्षीय पुत्री नमरा की मलबे में दबकर मृत्यु हो गयी।
विज्ञापन
जबकि उसकी बहन नोशीन, भाई उमर, असद और पत्नी फोजिया एवं चाचा शादाब गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिवार के घर पर ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है।
आपको बता दें इम्तियाज रिक्शा चला अपने परिवार का पालन पोषण करता है। इम्तियाज का कहना है कि मकान की दीवार गिरने से घर का सारा सामान टूट चूका है जिसमें करीब एक लाख का नुकसान हो गया।
सूचना पर रविवार सुबह तहसील से लेखपाल ने घटना का मुआयना किया और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। दिल्ली रोड पर हसनपुर चुंगी के पास सड़क के ऊपर टंगा होर्डिंग धराशायी हो गया। गनीमत यह रही कि उस विशालकाय होर्डिंग से कोई नुकसान नहीं हुआ। ऐसे ही विश्वकर्मा चौक पर स्थित आधुनिक पुलिस बूथ भी आंधी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया।