फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   rain in chilkana

जल निकासी न होने से सड़कों पर भरा बारिश का पानी

Wed, 24 Jun 2020 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
rain in chilkana
जल निकासी न होने से सड़कों पर भरा बारिश का पानी
विज्ञापन

चिलकाना। चिलकाना-शाहजहांपुर मार्ग तथा धोलाहेड़ी-नारायणपुर मार्ग पर सड़क पर पानी की निकासी न होने के कारण बारिश का पानी इकट्ठा हो गया है। इस कारण आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चिलकाना-शाहजहांपुर मार्ग पर यातायात काफी व्यस्त रहता है। इस मार्ग का उपयोग स्थानीय लोगों के अलावा हरियाणा की ओर से चिलकाना होते हुए सहारनपुर आने जाने तथा उत्तराखंड एवं हिमाचल के लिए भी होता है। इस कारण इस मार्ग पर वाहनों का आना-जाना लगातार रहता है। इस सड़क से गुजरने वाले बाइक चालकों को कीचड़ नुमा रास्ते एवं गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है। गड्ढों के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे कई बार बाइक चालक एवं पीछे बैठी सवारियों को गिरकर काफी चोटे लगती रहती है। यही हाल गांव धोलाहेड़ी से नारायणपुर जाने वाले मार्ग का भी है। इस मार्ग में भी बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। जिस कारण इस मार्ग पर पैदल चलना भी कठिन हो रहा है। ओवरलोड खनन वाहनों के कारण क्षेत्र की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। अभी मानसून की पहली बरसात शुरू हुई है और पहली बरसात में ही सड़कों में बने गड्ढों में पानी भर गया है। आने वाले समय में इन सड़कों का और भी बुरा हाल हो सकता है। क्षेत्र की जनता ने जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed