फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rain blew the fuse of power

बारिश ने उड़ा दिया बिजली का फ्यूज

Sat, 28 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rain blew the fuse of power
बिजली - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में बुधवार की रात हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने बिजली की लाइनों को छिन्न-भिन्न कर डाला। जगह-जगह लाइनें टूट गईं। इंसुलेटर बस्ट हो गए और ट्रांसफार्मरों ने काम करना बंद कर दिया। जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों की सप्लाई बाधित हो गई। 
विज्ञापन


दो दिन से हो रही बारिश ने बिजली आपूर्ति को ध्वस्त कर डाला। बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद से ही बिजली की आपूर्ति को झटका लगना शुरू हो गया।

एक के बाद एक करके शहरी और देहात इलाके की बिजली ठप होनी शुरू हो गई। देहात क्षेत्र में बारिश के चलते एक से दूसरी लाइन पर कंडक्टर बन जाने के कारण फाल्ट होते चले गए। 
विज्ञापन


शहर के दिल्ली रोड एवं कोर्ट रोड की सप्लाई बंद हो गई। देहात के हकीमपुरा फीडर से जुड़े आधा दर्जन से अधिक गांवों एवं मोहल्लों की आपूर्ति बंद हो गई।
बृहस्पतिवार की सुबह से लगातार बारिश होती रही, जिससे बिजली की लाइनों पर कर्मचारी काम ही नहीं कर पाए।

जिसके चलते फाल्ट को ठीक नहीं किया जा सका। रात में भी जमकर बारिश हुई। जिस कारण बुधवार की रात से लेकर शुक्रवार की सुबह तक दर्जनों गांवों एवं मोहल्लों में बिजली की सप्लाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहट रोड स्थित हकीमपुरा फीडर से लाइन की खराबी के चलते इससे जुड़े ग्राम रसूलपुर, गोपालपुर, देवली, हकीमपुरा, ज्ञानागढ़, बिशनपुर, किशनपुर एवं कई मोहल्लों की आपूर्ति शुक्रवार की सुबह तक ठीक नहीं हो सकी।

लगातार 36 घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रहने से लोगों के इंवर्टर ही नहीं मोबाइल तक ठप हो गए। लोग लगातार बिजलीघरों में फोन कर सप्लाई ठीक कराने की मांग करते रहे।


विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता देहात एके त्यागी के अनुसार कुछ स्थानों पर फाल्ट होने के चलते बिजली की सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी थी। बारिश के चलते दो दिन से कर्मचारी बिजली की लाइनों पर फाल्ट ठीक नहीं कर पा रहे थे। शुक्रवार को मौसम साफ होने के बाद बिजली के फाल्ट ठीक कराए गए हैं। अधिकांश स्थानों पर सप्लाई सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed