फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway track dipped in Yamunanagar, 5 trains

यमुनानगर में रेलवे ट्रैक डूबा, 5 ट्रेंनें लेट

Fri, 15 Jul 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Railway track dipped in Yamunanagar, 5 trains
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में यमुना नगर में भारी बारिश के बाद रेल की पटरियां डूब जाने के चलते सहारनपुर से होकर जाने वाली पांच ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 3 से 10 घंटे तक देरी से चलीं।
विज्ञापन


सबसे   अधिक देरी से जम्मू-पटना एक्सप्रेस 10 घंटे लेट रही। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यमुनानगर में हो रही झमाझम बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया है।
विज्ञापन


जिसके चलते रेलवे ट्रैक भी पूरी तरह से डूब गया। रेलवे ट्रैक डूब जाने से रेलवे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया। सहारनपुर में इसका पूरा असर नजर आया। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनें 3 से पांच घंटे तक देरी से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक देरी से जम्मू-पटना एक्सप्रेस (2356) लगभग 10 घंटे देरी से चली। जबकि सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने का इसका समय अल सुबह 4 बजे का है। 

इसके अलावा अमृतसर-कोआ (2358) जिसका सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 11.35 बजे का है, यह ट्रेन 4 घंटे देरी से पहुंची। दोपहर एक बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली जनसेवा एक्सप्रेस (5210) 3 घंटे देरी से पहुंची,

दोपहर 12 बजे सहारनपुर पहुंचने वाली श्री गंगानगर इंटरसिटी 3 घंटे देरी से चली, जबकि गुरूवार की सुबह 10 बजे आने वाली कालका पैसेंजर (54304) भी अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से पहुंची।

ट्रेनों के स्टेशन पर देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी। रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ रही। जबकि कई लोगों ने ट्रेनों का इंतजार छोड़ बसों की ओर रुख किया। सबसे अधिक परेशानी जम्मू-पटना एक्सप्रेस के यात्रियों को उठानी पड़ी।


10 घंटे देरी से चलने के कारण कई यात्रियों ने अपने टिकट तक कैंसल करा लिए। सहारनपुर के स्टेशन मास्टर अनिल त्यागी ने बताया कि        यमुना नगर में रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। जिस कारण 5 ट्रेनें देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed