फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway's sewerage treatment plant to be built with 2.5 crores

ढाई करोड़ से बनेगा रेलवे का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

Thu, 06 Oct 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Railway's sewerage treatment plant to be built with 2.5 crores
सहारनपुर में बृजेश नगर कालोनी स्थित वह स्थान जहां पर रेलवे का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रेलवे अब ढमोला नदी को प्रदूषित नहीं करेगा। रेलवे की ओर से ढाई करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। रेलवे स्टेशन और कॉलोनियों से आने वाले गंदे पानी को प्लांट से साफ कर ढमोला नदी में डाला जाएगा। इस प्लांट की क्षमता 0.2 एमएलडी (मिलियन लीटर डे) होगी। रेलवे अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे के आवासों में वर्तमान में करीब 1050 परिवार निवास कर रहे हैं। रेलवे की इन कॉलोनियों के आवासों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे ढमोला नदी में गिर रहा है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन का भी गंदा पानी जा रहा है। जिसके चलते ढमोला नदी प्रदूषित हो रही है। रेलवे ने अब ढमोला नदी के प्रदूषण को रोकने के लिए कदम उठाया है। इसके लिए रेलवे विभाग बृजेश कॉलोनी स्थित ढमोला नदी के पास 0.2 एमएलडी (मिलियन लीटर डे) क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने जा रहा है। रेलवे ढाई करोड़ रुपये में इस प्लांट का निर्माण कराएगा, जैसे ही रेलवे मुख्यालय से हरी झंडी मिल जाएगी, वैसे ही टेंडर कर प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। रेलवे अफसर भी मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन

-रेलवे स्टेशन व इन कॉलोनियों का पानी होगा साफ
-रेलवे स्टेशन
- खलासी लाइन
-साउथ कॉलोनी
-भटियारी बाग कॉलोनी
-मिशन कंपाउंड कॉलोनी
-100 क्वार्टर्स कॉलोनी
-टी-2 कॉलोनी
-नॉर्थ कॉलोनी
-जीआरपी कॉलोनी
-केजेजीवाई कॉलोनी
-केडब्ल्यूटी कॉलोनी
-एसएसबीएल कॉलोनी
-मेमू कार शेड कॉलोनी
-महानगर में बृजेश कॉलोनी स्थित ढमोला नदी के पास रेलवे की ओर से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इस प्लांट की लागत ढाई करोड़ रुपये है। प्लांट की क्षमता 0.2 एमएलडी है। रेलवे मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही निर्माण से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, कार्य (संपत्ति), रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed