फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raids on the locations of passport agents in Deoband

देवबंद में पासपोर्ट एजेंटों के ठिकानों पर छापेमारी

Sat, 06 Jan 2018 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Raids on the locations of passport agents in Deoband
पासपोर्ट एजेंटों के यहां छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में फर्जी पासपोर्ट के धंधे का खुलासा होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने नगर में पासपोर्ट एजेंटों के ठिकानों पर छापेमारी की। वहां से पुलिस को कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने कई एजेंटों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। 
विज्ञापन


देवबंद में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर एजेंट पासपोर्ट बनाने का काम करते हैं। बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला की गिरफ्तारी के बाद सामने आए फर्जी पासपोर्ट के खेल से पुलिस और खुफिया विभाग के होश उड़ गए थे। तभी से पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी इसको लेकर जांच में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को एसएसपी बबलू कुमार के आदेश पर सीओ सिद्धार्थ व कोतवाल पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन पासपोर्ट एजेंटों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। जिसमें पुलिस को एक सेंटर से पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आया जांच पत्र बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई जगह से ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान पत्र की फोटो स्टेट समेत कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने तीन पासपोर्ट एजेंटों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। 

पुलिस की छापेमारी से पासपोर्ट एजेंटों में हड़कंप मच गया, कई एजेंट अपने सेंटर बंद कर फरार हो गए। सीओ सिद्धार्थ ने बताया कि कुछ स्थानों से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए पासपोर्ट एजेंटों से पूछताछ की जारी है। इसके बाद कार्रवाई होगी।


उधर, देवबंद में सैकड़ों छोटी बड़ी मस्जिदें हैं। जिनमें नमाज पढ़ाने के लिए इमाम रखे गए हैं, लेकिन हैरत की बात यह है कि अधिकांश मस्जिदों में रखे गए इमामों के बारे में मस्जिदों के मुतवल्लियों को भी जानकारी नहीं है कि वे कहां के रहने वाले हैं। खुफिया विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक उन्होंने कई स्थानों पर इस बाबत जानकारी ली, लेकिन इमाम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed