फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Qureshi club won

कुरैशी क्लब जीता

Thu, 12 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गागलहेड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, गागलहेड़ी Updated Thu, 12 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Qureshi club won
गागलहेड़ी के कैलाशपुर में एपीएल टुर्नामेंट का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 केपीएल के आठवें संस्करण का बुधवार को कैलाशपुर में शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच में कुरैशी क्लब ने जीत का आगाज करते हुए खान क्लब को बीस रन से पटखनी दी। 
विज्ञापन


शुभारंभ सपा नेता शाहनवाज खान, अब्दुल वाहिद, ब्लाक पुवारंका प्रमुख प्रतिनिधि कुलबीर सिंह और प्रधान पति अब्दुल वली ने किया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है।
विज्ञापन


उद्घाटन मैच में खान क्लब ने टास जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। कुरैशी क्लब के बल्लेबाजों ने निर्धारित 16 ओवर में 160 रन बनाए। इनमें नदीम कुरैशी ने 72, फिरोज कुरैशी ने 47 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के लिए 161 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी खान क्लब की पांच विकेट पर 140 रन ही बना सकी। इस टीम की तरफ से नावेद ने 44, खुर्रम ने 36 और उसमान ने 25 रनों का योगदान दिया।


मैन आफ द मैच का पुरस्कार तीन विकेट और 47 रन बनाने वाले फिरोज को दिया गया। इस मौके पर प्रदीप पाल, मुकर्रम खान, हसीन आदि का सहयोग रहा। आयोजन कमेटी में अध्यक्ष खुर्रम खान, उसमान खान, तनवीर खान आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed