{"_id":"687be8e550084261500ef2a6","slug":"pwd-guest-house-vacated-with-the-help-of-police-force-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-154428-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस बल के साथ लोनिवि का गेस्ट हाउस कराया खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस बल के साथ लोनिवि का गेस्ट हाउस कराया खाली
Sun, 20 Jul 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
लखनौती। यमुना नदी के किनारे बने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में चार परिवारों ने पिछले बीस साल से कब्जा कर रखा था। शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ इसे खाली करा दिया।
कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव दौलतपुर में गेस्ट हाउस बना है। गेस्ट हाउस को खाली देखकर उसमें चार परिवार बस गए थे। हाल ही में दौरा करने गए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी ने जब पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में परिवारों को बस देखा तो वह नाराज हो गए। उन्होंने गेस्ट हाउस को खाली कराने के निर्देश दिए थे। शनिवार को अवर अभियंता मिनाक्ष श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचे। वहां रह रहे चार परिवारों से गेस्ट हाउस खाली कर लिया गया। यह परिवार करीब 20 वर्षों से लगातार इस गेस्ट हाउस में रह रहे थे। परिवार के लोग अपने सामान को भर के पड़ोसी गांव में चले गए।