फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pulse Polio campaign boycott

पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार

Sun, 25 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pulse Polio campaign boycott
मांगों को लेकर घंटाघर पर जाम लगाती आशाएं। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में आंगनबाड़ियों के बाद आशाओं ने भी पल्स पोलियो अभियान के बहिष्कार का एलान कर दिया। इससे पहले उन्होंने गांधी पार्क से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालते हुए कई जगहों पर जाम लगाया। सीएम को ज्ञापन भेज एक सप्ताह में राज्य कर्मचारी न बनाने पर धरने को अनिश्चितकाल करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

आशा एकता संगठन के बैनर तले आशाएं और संगनियां गांधी पार्क में इकट्ठा हुईं। यहां से सभी जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुईं। गांधी पार्क से अंबाला रोड को होते हुए घंटाघर पहुंचीं। यहां उन्होंने कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। इससे यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई। इसके बाद सभी नारेबाजी करती हुईं कलक्ट्रेट पहुंची। जिलाध्यक्ष शशी राजपूत, उपाध्यक्ष सोनिया गौतम व महामंत्री अनिता पुंडीर ने बताया कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। कविता, संयोगिता, मोबिना, संगीता, रेखा, रीता चौहान, कृष्णा शर्मा, कौसर जहां, रूमा, ओमवती, मुनेश देवी, मंजू, रूबी, पूजा, सुनीता, बबीता, मोमिना, भावना, संतोष, सईदा खानम, मूर्ति, निर्मला, बबली, ममता, कुसुम, गीता, नीलम रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed