{"_id":"5704090c4f1c1b5433c81480","slug":"protest-against-public-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोला
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस के विरोध में धरना देते शिवसैनिक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लिश मीडियम स्कूलों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धरना दिया। प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपते हुए स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की।
आरोप लगाया कि जनपद का कोई भी पब्लिक स्कूल शिक्षा का अधिकार अधिनियम का पालन नहीं कर रहा है, जिसके तहत 25 फीसदी बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने का प्रावधान है।
हकीकत नगर स्थित धरनास्थल पर आयोजित धरने में जिला प्रमुख कुलदीप सिंह पुंडीर ने कहा कि पब्लिक स्कूल प्रत्येक वर्ष मनमाने ढंग से फीस वृद्घि, वार्षिक शुल्क वृद्घि और यूनिफार्म तथा किताबों की बिक्री में मोटा कमीशन खा रहे हैं।
विज्ञापन
इससे अभिभावकों का आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। स्कूल द्वारा बच्चों पर कार्रवाई किए जाने के डर से अभिभावक आवाज उठाने से डरते हैं।
इसी का फायदा उठाते हुए स्कूलों की मनमानी बढ़ती जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि स्कूल बच्चों केे अपने यहीं से यूनिफार्म और किताबें खरीदने के लिए बाध्य करते हैं, जिसका बिल तक नहीं दिया जाता।
उन्होंने किताबों के रेट के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप भी स्कूल संचालकों पर लगाया। कहा कि लगातार एक ही स्कूल में पढ़ने के बावजूद प्रत्येक वर्ष एडमिशन फीस वसूली जाती है, जिसका कोई औचित्य नहीं बैठता।
पुंडीर ने सभी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एक सिलेबस और एक समान फीस की मांग की। कहा कि स्कूलों को यदि फीस में वृद्घि करनी है तो उसमें अभिभावकों की सहमति भी ली जाए।
उन्होंने डीएम पवन कुमार के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की। मनमानी बंद न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
धरने में मुख्य रूप से वीरेंद्र राणा, राजीव ठकराल, रतन सिंह गिरी, विकल, अनिल सिरोही, आशीष त्यागी, रीना राणा, राजेंद्र चावला, गौरव चौहान, धीरेंद्र सिंह, राजकुमार, संजय कुमार, नेत्रपाल, राकेश नागर, राजकुमारी, कौशल्या, चंद्रकला, मनजीत कुमार, चंदन तनेजा, विक्रम मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।