फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Procession taken out with pomp, echoed cheers

धूमधाम से निकाली शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out with pomp, echoed cheers
जैन बाग से निकली श्रीजी की गजरथ महोत्सव शोभा यात्रा में रथ पर सवार अतिथि - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बैंडबाजों संग धूमधाम से श्रीजी की शोभायात्रा निकालने के साथ ही वार्षिक गजरथ महोत्सव संपन्न हो गया। कई जगहों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रीजी के जयकारों व धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसके साथ ही श्रद्धाभाव से श्रीजी का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। श्रीजी के 17 फिट ऊंचे के स्वर्ण मंडित रथ पर अध्यक्ष राजेश जैन व राकेश जैन सवार थे, जो सभी को पर्व की शुभकामनाएं दे रहे थे। इनके साथ ही नितिन जैन श्रीजी की मूर्ति लेकर बैठे हुए थे। इंद्र के रूप में विवेक जैन व ऋषभ जैन रथ पर सवार थे। कुबेर बनने का सौभाग्य प्रवीन जैन को मिला। ऐरावत पर राजकुमार जैन परिवार संग विराजमान थे। शोभायात्रा में सबसे आगे युवक समाज का बैनर लेकर चल रहे थे। उनके पीछे युवकों की एक टोली जीयो और जीने दो का संदेश देती झांकी को लेकर चल रहे थे। इनके साथ ही छह बैंड धार्मिक धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। श्रीजी के रथ आगे महिलाएं भक्ति में डूबकर नृत्य करती चल रही थी। मार्ग कई जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। मुख्य बाजारों से होते हुए जैन बाग पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई, जहां शाम के समय जयकारों के साथ श्रीजी का अभिषेक किया गया। इस दौरान संरक्षक चंद्र जैन, सीए अनिल जैन, विपिन जैन, अरुण जैन, श्रेयांश जैन, दीपक जैन, नवीन जैन, मनीष जैन, राजीव जैन, मनोज जैन, संदीप जैन, संजीव जैन, कुलभूषण जैन, विपिन जैन, राजीव जैन, संजीव जैन, विशाल जैन, तरूण जैन, प्रकाम जैन, डाक्टर एके जैन, चौधरी अजीत जैन, दीपक मुकेश जैन, राजीव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम संपन्न होने पर जताया आभार
जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने पर सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष गजरथ महोत्सव की यात्रा नहीं निकल पाई थी, लेकिन इस बार प्रत्येक दिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए, जिसके लिए सभी बधाई का पात्र हैं। इसके साथ ही राजेश जैन ने सर्वसमाज के कल्याण के लिए श्रीजी से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed