फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparing to seize the property of the caught bookies

पकड़े गए सट्टेबाजों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी

Tue, 27 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Preparing to seize the property of the caught bookies
पकड़े गए सट्टेबाजों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी
विज्ञापन

सहारनपुर। सट्टेबाजों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में सात आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस ने अब इनकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सट्टेबाजों के खिलाफ मुखबिर तंत्र से इनपुट मिल रहा था। इसके लेकर विशेष अभियान चलाया गया। बीते दो सप्ताह में सात बड़े सट्टेबाजों को पकड़ा है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को भी पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपियों की संपत्ति जब्त कराए जाने को दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
एसपी सिटी ने बताया कि सट्टेबाजों के खिलाफ चलाए अभियान में पुलिस ने राजू उर्फ रियाज अहमद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी गांव रमजानपुरा, ऋषिपाल पुत्र हरि सिंह निवासी गांव दाबकी जुनारदार कोतवाली देहात, मोहसिन पुत्र रफी निवासी कमेला कॉलोनी, रईस पुत्र सलीम निवासी संजय विहार कोतवाली मंडी, हिमांशु पुत्र अश्वनी निवासी मालीगेट कोतवाली नगर, सचिन गुप्ता पुत्र बाल किशन गुप्ता निवासी मोहल्ला मूंगागढ़, शकील पुत्र सलीम निवासी हुसैन बस्ती कोतवाली मंडी को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल हुआ तस्कर, 510 ग्राम चरस बरामद
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में बाबा लालदास रोड से मादक पदार्थ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी भागने में सफल हो गया। पकड़े गए आरोपी नौशाद उर्फ गुड्डू निवासी सिरचंडी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के पास से एक तमंचा, 510 ग्राम चरस और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed