फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prepare proposal awaiting final touch

प्रपोजल तैयार फाइनल टच का इंतजार

Sat, 18 Jun 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 18 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
 स्मार्ट सिटी की जद्दोजहद में जुटे सहारनपुर का प्रपोजल पूरी तरह तैयार हो चुका है। नगर निगम अब इसके फाइनल टच की कवायद में जुट गया है। इसके लिए नगर निगम परिसर में बाकायदा वार रूम बनाया गया है और अलग-अलग क्षेत्रों में बैठक कर उन्हें प्रपोजल के बारे में समझाया जाएगा।
विज्ञापन


उस पर उनकी राय ली जाएगी। ताकि स्टेट लेवल कमेटी के सामने जाने से पहले प्रपोजल को बेहतर और पुख्ता किया जा सके। इसके अलावा अब नगर निगम स्मार्ट सिटी के लिए तैयारियों को अंतिम रुप में देने में  जुट गया है।
विज्ञापन


पहले चरण में स्मार्ट सिटी की रेस में पिछड़ने के बाद नगर निगम इस मौके पर कोई गलती नहीं करना चाहता है। यही कारण है कि प्रपोजल को तैयार करने के बाद उसमें जनता के सुझावों को शामिल करने के लिए वार रूम में फाइनल टच दिया जाएगा। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों के साथ अलग-अलग चर्चा की जाएगी। इसमें आंकड़ों के अलावा फोटो और ग्राफिक्स के जरिए उन्हें प्रपोजल के बारे में समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनके सुझाव भी इसमें शामिल किए जाएंगे। इसमें उन विभागों की भी कमेटी गठित की गई है, जिनका शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर में दखल है। उन्हें प्रपोजल में इंफ्रास्ट्रक्चर के संभावित बदलाव और उनकी भूमिका से भी अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम ने फाइनेंशियल एक्सपर्ट समेत अन्य तरह की कमेेटी तैयार कर उनके साथ चर्चा कर रही है।

सबसे ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर पर है नंबर ः स्मार्ट सिटी में सबसे ज्यादा नंबर शहर के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट पर है। इसमें नगर निगम ने 1750 एकड़ को विकसित करने की योजना बनाई है। इसमें अधिकतम 60 नंबर मिल सकते हैं। ऐसे में इसके लिए अलग-अलग कमेेटी के जरिए उस प्रपोजल को प्रभावी बनाया जा रहा है।

इसके बाद इंफ्रास्ट्रक्चर पर 30 नंबर मिल सकते हैं। ऐसे में नगर निगम उन विभागों को लेकर ज्यादा संजीदा है, जिनकी भूमिका शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर में है। ऐसे में प्रपोजल के अनुसार उन विभागों से लगातार समन्वय कर उन्हें इसकी जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा सुझावों पर 10 नंबर मिलने हैं तो उसके लिए भी लगातार कैंपों के जरिए सुझाव लिए जा रहे हैं। 


अधिकारी कहिन
हमारा प्रपोजल तैयार हो चुका है और अब उसे फाइनल टच देने की तैयारी है। इसके लिए वार रूम में अलग-अलग क्षेत्रों के साथ चर्चा की जाएगी। हम भी विभागों के साथ शहर के लोगों से सुझाव ले रहे हैं और उन्हें विकास संभावनाओं की जानकारी दे रहे हैं। 
- डा. नीरज शुक्ला, नगरायुक्त।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed