फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations begin for mango pack house for processing

प्रोसेसिंग के लिए मैंगो पैक हाउस में तैयारियां शुरू

Sat, 13 Mar 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for mango pack house for processing
सहारनपुर: मैंगो पैक हाऊस - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आम प्रसंस्करण के लिए मैंगो पैक हाउस में तैयारी शुरू हो गईं है। इसकी साफ सफाई से लेकर मरम्मत तक के काम को किया जा रहा है। हालांकि अभी प्रसंस्करण के लिए आम आने में समय है। लेकिन उससे पहले ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर स्थित मैंगो पैक हाउस से प्रसंस्कृत कर हर वर्ष आम का निर्यात किया जाता है। गत वर्ष दुनिया भर में कोविड प्रकोप के चलते आम के निर्यात में काफी कमी आई थी। इस बार फिर से बड़ी मात्रा में आम निर्यात करने की योजना है। निर्यात किए जाने वाले आम की मैंगो पैक हाउस में सबसे पहले धुलाई होती है। इसके बाद छटाई कर आम को वेपर हीट ट्रीटमेंट दिया जाता है। जिससे आम पूरी तरह से कीटाणु एवं वायरस से मुक्त हो जाता है। यहां से जापान, अमेरिका, यूके, दुबई, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, स्पेन, न्यूजीलैंड, नेपाल, इटली, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, स्वीडन आदि देशों को आम का निर्यात होता है। इसके अलावा यहां से पिछले वर्षों में हरी मिर्च, अरबी, लौकी का भी लंदन निर्यात किया जा चुका है।
विज्ञापन

निर्यातक के साथ बागवान को भी अनुदान
उत्तर प्रदेश मंडी परिषद नवाब ब्रांड के नाम से आम का निर्यात करती है। इसके लिए निर्यातक के साथ ही बागवान को भी अनुदान दिया जाता है। इसमें नवाब ब्रांड से निर्यात करने वाले निर्यातक को 10 रुपये प्रति किलो और उत्पादन करने वाले बागवान को छह रुपये प्रति किलो की दर से अनुदान दिया जाता है। इसके साथ ही हवाई मार्ग से आम को विदेश भेजने पर निर्यातक को 15 रुपये प्रति किलो और सड़क मार्ग से 7.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से अनुदान मिलता है
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंगो पैक हाउस में साफ सफाई एवं मरम्मत कार्य शुरू करा दिए गए हैं। जिससे किसी भी निर्यातक के आते ही उसके आम का प्रसंस्करण किया जा सके। सबसे पहले अप्रैल माह में महाराष्ट्र से अल्फांसो या गुजरात को केसर आम प्रसंस्करण के लिए आता है। इसकी वीएचटी (वेपर हीट ट्रीटमेंट) की जाती है। इसके बाद तीन तीन किलो की पैकिंग कर आम का निर्यात किया जाता है।
- अशोक गुप्ता, मंडी सचिव।
एक नजर में आम निर्यात
वर्ष------------ मात्रा (टन में)
2016------------311.58
2017------------352.29
2018------------361.59
2019------------727.89
2020------------268.01
नोट: मंडी समिति के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed