फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparation to bring an investment of Rs 3710 crore in the district.

Saharanpur News: जिले में 3710 करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी

Wed, 06 Dec 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 06 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Preparation to bring an investment of Rs 3710 crore in the district.
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए निवेश समझौते को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। उद्योग विभाग ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल करने के लिए 3710.88 करोड़ की निवेश वाली जनपद के 128 इकाइयों को चिह्नित किया है। इस इकाइयों में करीब 17101 लोगों को रोजगार मुहैया हो सकेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन में जनपद में 12017.12 करोड़ रुपये के निवेश वाले 570 आवेदन आए थे। इनमें से 446 इकाइयों के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे। इन इकाइयों पर 11733.11 करोड़ रुपये का निवेश होना है। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद से ही शासन से लेकर जिला प्रशासन तक इस निवेश को धरातल पर उतारने की कवायद में जुटा है। उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक निवेश को जमीन पर उतारा जाए।
विज्ञापन

जितनी ज्यादा इकाइयां जनपद में स्थापित होंगी उतने ही अधिक लोगों को राेजगार के अवसर मिलेंगे। इसके लिए मंडलायुक्त डॉ. ह्षिकेश भास्कर यशोद से लेकर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र तक लगातार इकाई लगाने में आने वाली उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण कराने में जुटे हैं। जिसके परिणाम भी सुखद आ रहे हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल करने के लिए जनपद की 128 इकाइयों को चिह्नित किया गया हैं। उम्मीद की जा रही है कि 3710.88 करोड़ रुपये की निवेश वाली इन इकाइयों के स्थापित होने से 17101 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इनमें से 2328.08 करोड़ रुपये की लागत वाली 90 इकाइयां अभी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरातल पर उतरेंगी विभिन्न इकाइयां
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में विभिन्न प्रकार की इकाइयां शामिल रहेंगी। इनमें काष्ठ हस्तशिल्प, जैव ऊर्जा, हर्बल एवं खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पाद, होजरी उत्पाद आदि की इकाइयां शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन में साइन हुए एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए पूरी गंभीरता से काम हो रहा है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए जनपद की 128 इकाइयों को चिह्नित किया गया है। 3710.88 करोड़ के निवेश वाली इन इकाइयों के लगने से 17101 लोगों को रोजगार मुहैया हो सकेगा।
- वीके कौशल, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed