फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   premi sang milkar ki sushil ki hatya

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी सुशील की हत्या

Thu, 20 Apr 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Apr 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
सहारनपनुर। नागल के मोहल्ला हरदेव नगर के तालाब में मिले सुशील के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सुशील की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंटकर की थी। सुशील को पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश किया गया। बाद में उसकी जान ली गई। इसके बाद शव को पास के तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि प्रेमी का साथी फरार हो गया।
विज्ञापन


नागल के मोहल्ला हरदेव नगर निवासी सुशील पुत्र जनेश्वर 17 अप्रैल तड़के तीन बजे से घर से गायब हो गया था। सुबह लगभग 10 बजे उसका शव घर के पास ही तालाब में तैरता हुआ मिला। इस मामले में सुशील के पिता ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया था। क्राइम ब्रांच और नागल पुलिस ने मामले की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।       
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि सुशील की पत्नी बबीता और उसके प्रेमी कपिल ने अपने एक साथी रमेश के साथ मिलकर सुशील की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की है। हत्या के बाद शव को पास के तालाब में फेंक दिया गया था। पुलिस ने खजरवाला निर्माणाधीन पुल के पास के हत्यारोपी कपिल कश्यप निवासी लिब्बरहेड़ी थाना मंगलौर जिला हरिद्वार एवं सुशील की पत्नी बबीता को गिरफ्तार कर लिया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी लव कुमार ने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपी कपिल ने बताया कि उसके सुशील की पत्नी बबीता से अवैध संबंध थे। वे दोनों मिलकर दो सप्ताह से सुशील की हत्या का प्रयास कर रहे थे। 15 अप्रैल को फोन करके देवबंद के मेले में मिले और हत्या की साजिश रची। बबीता ने उसे बताया कि उसके परिवार के सभी लोग शादी में गए हैं। इसके बाद उसने बबीता को नशे की गोलियां लाकर दीं। बबीता ने सुशील को कोल्ड ड्रिंक में नशे की छह गोलियां मिलाकर पिला दी।

बेहोश हो जाने पर बबीता ने फोन करके कपिल को अपने घर बुुला लिया। कपिल अपने एक अन्य साथी रमेश के साथ पहुंचा। बाइक को पानी की टंकी के पास खड़ा कर दिया। दोनों ने सुशील के घर पहुंचकर बेहोश पड़े सुशील के गले में रस्सी से फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों ने मिलकर शव को ले जाकर पास के तालाब में फेंक दिया।      

पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों की निशानदेही पर गला घोंटने वाली रस्सी, 26 नशीली गोलियां और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। तीसरा हत्यारोपी रमेश अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed