{"_id":"694d8c5debbb1b287b0e33a8","slug":"pregnant-woman-dies-after-being-crushed-by-a-dumper-brother-in-law-injured-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-165786-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डंपर से पैर कुचलने से गर्भवती महिला की मौत, जेठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डंपर से पैर कुचलने से गर्भवती महिला की मौत, जेठ घायल
Fri, 26 Dec 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
नकुड़। शाहजहांपुर मार्ग पर गांव हसनपुर के पास ओवरटेक करते समय डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार मोनिका (27) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा जेठ गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने महिला के दोनों पैर कुचल दिए थे। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
बुधवार देर रात सरसावा थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी मोनिका अपने जेठ पवनेश के साथ नकुड़ डॉक्टर के यहां दवाई लेने आ रही थीं। पुलिस के अनुसार नकुड़-शाहजहांपुर रोड पर हसनपुर गांव के पास बाइक सवार पवनेश किसी वाहन को ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से तेज गति से डंपर आ गया। डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार पवनेश और मोनिका सड़क पर गिर गए। तभी तेज रफ्तार डंपर ने मोनिका के दोनों पैर कुचल दिए।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को पिलखनी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान मोनिका की मौत हो गई, जबकि घायल पवनेश का इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, मोनिका गर्भवती थी। पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
-- -- --
-- दो बेटियों की मां मृतका मोनिका थी गभर्वती
मृतका मोनिका की दो बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी की उम्र साढ़े तीन साल व छोटी दो साल की है। पति मनीष मजदूरी करता है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। गांव में मातम का माहौल है।
-- -- --
-- डंपर के कुचलने से पहले भी हो चुकी मौत
नकुड़ में डंपर से कुचलने का पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी डंपर ने कई जिंदगियों को लील लिया है। 20 अक्तूबर 2025 को देहरादून-सहारनपुर मार्ग पर छजपुरा निवासी सुंदर को डंपर ने टक्कर मार दी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। चार जुलाई 2025 को बेहट कोतवाली के गांव संसारपुर में डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी थी। इसमें फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव साहबपुरा निवासी शहजाद और उसके भतीजे अहमद की मौत हुई थी।