फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power line broken again in Hakimpura, five women scorched by current

हकीमपुरा में फिर टूटी विद्युत लाइन, करंट से पांच महिलाएं झुलसी

Sun, 18 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Power line broken again in Hakimpura, five women scorched by current
हकीमपुरा में फिर टूटी विद्युत लाइन, करंट से पांच महिलाएं झुलसी
विज्ञापन

सहारनपुर। बेहट रोड स्थित गांव हकीमपुरा में 12 घंटे के भीतर दूसरी बार विद्युत लाइन टूटने से घरों में करंट दौड़ गया। इसमें पांच महिलाएं झुलस गई। गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। स्थानीय पार्षद के साथ ही नायब तहसीलदार, सहायक नगरायुक्त, विद्युत निगम के अधिकारी और कोतवाली देहात से पुलिस पहुंची। विद्युत लाइन में सुधार के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
रविवार की सुबह करीब सवा सात बजे गांव हकीमपुरा के बीच से गुजर रही 11 हजार की विद्युत लाइन अचानक टूटकर गिरने से घरों में करंट दौड़ गया। इसकी वजह से घरों में काम कर रही महिलाएं झुलस गई। पांच महिलाओं के हाथ और पैर झुलसे हैं, जिनको तुरंत एसबीडी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया। वहां से उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। झुलसने वालों में पायल, अंजू, बिरमकली, सुमन आदि है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग पर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पार्षद अनिल कुमार ने अधिकारियों को फोन किया। इसके बाद नायब तहसीलदार अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। हंगामे की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। कुछ ही देर बार विद्युत निगम के एसडीओ और जेई भी मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार ने विद्युत लाइन को दुरुस्त कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जो भी तार जर्जर हैं उनको बदला जाए और लाइन के नीचे सेफ्टी जाल लगाया जाए, जिससे तार टूटने पर वह जमीन पर ना गिरे। इसके बाद सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम भी गांव पहुंचे। रविवार की देर शाम छह बजे तक लाइन ठीक करने का काम चल रहा था। इससे पहले शनिवार की शाम भी उक्त लाइन टूटने से दस लोग झुलस गए थे, जिनमें से पिंकी नाम की महिला अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

दिन भर गायब रही बिजली
लाइन दुरुस्त करने में विद्युत निगम के अधिकारियों को शाम तक का समय लग गया। इसकी वजह से विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई। करीब छह गांवों की बिजली सुबह सवा सात बजे से शाम तक बंद रही। इस दौरान फीडर से जुड़े विद्युत निगम के अधिकारियों ने फोन भी स्विच ऑफ रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed