फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power cuts caused outcry

बिजली कटौती से मचा हाहाकार

Fri, 11 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 11 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Power cuts caused outcry
बिजली की अघोषित कटौती से नाराज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए निगम का पुतला फूंका।
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को प्रदेश के उपाध्यक्ष विमल विरमानी के नेतृत्व में घंटाघर चौक पहुंचे व्यापारियों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद विद्युत निगम के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। विमल विरमानी ने कहा कि जनपद में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

इसके बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। नगर क्षेत्र में दिन में आठ से दस घंटे की कटौती से उद्योग और व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर व्यापारियों और उद्यमियों में नाराजगी है। उन्होंने सुबह दस से शाम चार बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। अन्यथा की स्थिति में अगले सप्ताह से लगातार पुतला दहन करने की चेतावनी दी। उन्होंने बिजली की बढ़ी दरों पर भी रोष व्यक्त किया। पुतला फूंकने वालों में रमन वर्मा, मनोज ठाकुर, रविकांत  लूथरा, विजय गुप्ता, गौरव सैनी, राहुल, मामचंद, यशपाल, विनीत विरमानी, प्रदीप, रजत, अश्वनी आदि थे।
विज्ञापन

 
बिजली कटौती से पूरे जनपद में हाहाकार मचा हुआ है। पर्याप्त बिजली न मिलने से उद्योग-धंधे और कृषि प्रभावित हो रही है। नाराज व्यापारी और सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराने का प्रयास किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बृहस्पतिवार को हुई बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष एमएम गोयल ने कहा कि बिजली की अत्यधिक कटौती की वजह से उद्योग धंधों पर प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम चलाने के लिए उद्यमियों को जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। बैठक में महामंत्री अजय शर्मा, जयवीर राणा, गगन जैन, हरीश मलिक, डॉ. राजकुमार गाबा, अनिल त्यागी, संजीव वालिया, विनोद, रोहित जैन, प्रशांत गोयल, गौरव गुप्ता, दीपक अग्रवाल, अतुल गुप्ता, सुनील साहनी, रजनीश वत्स आदि थे।


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमें उन्हें जनपद की विद्युत व्यवस्था से अवगत कराया गया है। साथ ही सुधार की मांग भी की है। ज्ञापन भेजने वालों में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, रामराजीव सिंघल, संजय भसीन, राजपाल सिंह, विवेक मनोचा, एसएम सिंह चावला, एसके दुआ आदि थे। उधर, शहीद अशफाक उल्लाह खां मेमोरियल सोसाइटी के उपाध्यक्ष आरिफ खान ने भी बृहस्पतिवार को हुई बैठक में बिजली कटौती को बड़ी समस्या बताया। उन्होंने विद्युत अधिकारियों से मिलकर व्यवस्था में सुधार की मांग की। बैठक में मौलवी फरीद, मोहम्मद आरिफ खान, मोहम्मद अहमद शम्सी, शारिक शम्सी, अरशद खान, समीघर शम्सी, इजहार अख्तर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed