फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Poultry related vehicles will be monitored at checkposts

चेकपोस्टों पर होगी पोल्ट्री संबंधी वाहनों की निगरानी

Mon, 11 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Poultry related vehicles will be monitored at checkposts
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बर्ड फ्लू फैलने से रोकने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स सक्रिय कर दी गई है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में बैठक कर कहा कि एवियन एन्फलूएन्जा (बर्ड फ्लू) की संभावना को देखते हुए सभी चेकपोस्ट पर पोल्ट्री एवं पोल्ट्री उत्पाद के वाहनों की निगरानी करें। संक्रमण या मृत पक्षियों के पाए जाने पर तत्काल कंट्रोल रूम में सूचना दें।
विज्ञापन

सोमवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री एवं पोल्ट्री उत्पाद के स्थानों और वाहनों की निगरानी की जाए। निगरानी में देखें कि पोल्ट्री एवं पोल्ट्री उत्पाद बर्ड फ्लू मुक्त क्षेत्र से ही आए हैं या नहीं। इसका प्रमाणपत्र दिखाए जाने पर ही वाहन को जिले में आने की अनुमति देंगे।
विज्ञापन

पशु पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में स्थापित पोल्ट्री फार्म की सूची, पक्षियों की संख्या का विवरण तथा पक्षियों के जनपद में आपूर्ति की सूचना तैयार करें। पोल्ट्री पालकों से लगातार संपर्क रखें। जहां अधिकांश कुक्कुट इकाइयां है वहां पर विशेष सतर्कता बरती जाए। स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग, नगर पालिका/पंचायत अधिकारी, राजस्व विभाग तथा पुलिस आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस शर्मा ने पोल्ट्री पालकों को बताया कि पक्षियों को स्लाटरिंग साफ-सुथरे तरीकें से करें। दूसरे फार्म का उपकरण इस्तेमाल करने से पहले कीटनाशक से उपचार जरूर करें। उन्होंने कहा कि 70 डिग्री सेंटीग्रेड पर 30 मिनट उबालने पर बर्ड फ्लू का वायरस मर जाता है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, नोडल अधिकारी डा सुभाष मलिक आदि मौजूद रहे।

जरूरी है यह सावधानियां
- बाहरी पक्षियों को बाड़े में न जाने दें
- मुर्गियों को बाड़े में ही रखें। देखभाल करने वाला ही बाड़े में जाए।
- प्रत्येक 15 दिन पर बाड़े की सफाई करें और पिंजरा साफ रखें।
- बर्तनों की सफाई रखें। शेड में कीटनाशक दवा डालें।
- नए चूजों को 30 दिन तक अलग रखा जाए।
इन नंबरों पर देनी होगी सूचना
नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष मलिक का मोबाइल फोन नंबर 7668841436 है। इनके निर्देशन में कंट्रोल रूम स्थापित हुआ है। कंट्रोल रूम में टेलीफोन नंबर- 0132-2765275 एवं मोबाइल नम्बर 9411208638 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed