फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Polytechnic joint entrance exam today

पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज

Fri, 11 Sep 2020 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic joint entrance exam today
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) आज होगी। परीक्षा के लिए जनपद में पांच केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टाफ और परीक्षार्थियों के लिए सैनिटाइजर और थर्मल स्केनिंग की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा तीन वर्गों की होगी। वर्ग-ए की परीक्षा पहली पाली में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक होगी। इसके लिए राजकीय पॉलीटेक्निक दिल्ली रोड सहारनपुर, एसएएम इंटर कॉलेज घंटाघर, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज और गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी पार्क को केंद्र बनाया गया है। इस वर्ग में कुल 1533 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वर्ग-ई1 (बायो ग्रुप) और वर्ग-ई2 (मैथ ग्रुप) की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी। इसके लिए राजकीय पॉलीटेक्निक दिल्ली रोड को केंद्र बनाया गया है। वर्ग-ई1 के लिए 240 और वर्ग-ई2 के लिए 63 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास के साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। केंद्रों पर कड़ी चौकसी रहेगी।
विज्ञापन

बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश
- प्रवेश परीक्षा में कोविड-19 की शर्तों का पालन कड़ाई से किया जाएगा। केंद्रों को हैंड सैनिटाइजर और थर्मल स्केनिंग की व्यवस्था रहेगी। पल्स मीटर भी केंद्रों द्वारा खरीदे गए हैं। बिना मास्क लगाए कोई भी अभ्यर्थी और स्टाफ सदस्य केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed