फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Politics at the traders' doorstep: BJP makes its move after Congress.

Saharanpur News: व्यापारियों की चौखट पर सियासत, कांग्रेस के बाद भाजपा का दांव

Tue, 04 Aug 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 04 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Politics at the traders' doorstep: BJP makes its move after Congress.
सहारनपुर। महानगर में व्यापारियों की चौखट पर सियासत ने दस्तक दी है। कांग्रेस के बाद अब भाजपा की तरफ से भी व्यापारियों पर दांव खेला गया है। कुछ दिन पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को संसद भ्रमण कराया था, जिससे भाजपा में बेचैनी बढ़ गई थी। क्योंकि व्यापारी वर्ग भाजपा का समर्थक माना जाता है। अब भाजपा के नगर विधायक राजीव गुंबर भी व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल लेकर लखनऊ विधानसभा में पहुंचे हैं। इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले व्यापारी वर्ग को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, सहारनपुर में व्यापारी राजनीति एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। 22 जुलाई को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल को संसद का भ्रमण कराया था। उस समय इसे एक सामान्य शैक्षणिक और लोकतांत्रिक कार्यक्रम बताया गया था, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसके अलग-अलग मायने निकाले गए। चूंकि व्यापारी वर्ग को परंपरागत रूप से भाजपा का समर्थक माना जाता है, इसलिए कांग्रेस सांसद के साथ व्यापारियों की मौजूदगी ने भाजपा नेताओं की चिंता बढ़ा दी थी। अब इसी क्रम में भाजपा के नगर विधायक राजीव गुंबर भी व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर मंगलवार यानी आज विधानसभा पहुंचे हैं। खास बात यह है कि जिन व्यापारियों को पहले संसद भवन ले जाया गया था, उन्हीं में से कई अब विधानसभा पहुंचे हैं। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है।
विज्ञापन

-----
व्यापारियों के बीच बना रहे पकड़
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी दल व्यापारी वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं। व्यापारियों का एक बड़ा वर्ग शहर की राजनीति और चुनावी समीकरणों पर प्रभाव रखता है। ऐसे में सांसद और विधायक दोनों की सक्रियता को केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

यह बोले विधायक
नगर विधायक राजीव गुंबर का कहना है कि व्यापारी देश की रीढ़ होता है। व्यापारियों का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। कुछ व्यापारियों ने विधानसभा भ्रमण की इच्छा जताई थी। इसलिए यह भ्रमण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed