फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police went from house to house made aware of the ill-effects of drugs

पुलिस ने घर घर जा कर किया नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक

Sat, 19 Jun 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Police went from house to house made aware of the ill-effects of drugs
सरसावा में नशे के प्रति जागरुक करती महिला कांस्टेबल - फोटो : SAHARANPUR
पुलिस ने घर घर जा कर किया नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक
विज्ञापन

सरसावा/बिहारीगढ़/नानौता (सहारनपुर)। नशा वृत्ति के के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरसावा पुलिस ने जनता को जागरूक करने के लिए महिला आरक्षियों के साथ गांवों में जाकर नशे के दुष्प्रभावों के विषय में जानकारी दी। उधर बिहारीगढ़ के शेरपुर में एसओ ने बैठक कर ग्रामीणों को नशे के प्रति जागरूक किया।
शनिवार को सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस ने महिला आरक्षियों के साथ गांवों में भ्रमण किया। ग्राम घांघोड़, सैनपुर और कुतुबपुर आदि में महिला आरक्षी पूजा तथा मीनाक्षी ने घरों में जाकर ग्रामीण महिलाओं से चर्चा की। महिला आरक्षियों ने ग्रामीण महिलाओं को नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों के विषय में बताया तथा उनसे उनके अनुभव भी जाने। महिला आरक्षी ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा गांव में हो रही नशावृत्ति की सूचना देने पर पहचान गुप्त रखी जाएगी तथा नशे का कारोबार करने वालों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा। बिहारीगढ़ के गांव शेरपुर में एसओ मनोज चौधरी ने कहा कि कि युवा आने वाले कल का भविष्य है। पवन कांबोज, प्रधान फुरकान, विकास, अनुज, उमेश, प्रधान बाबूराम, अश्वनी मित्तल, अमित कुमार, महावीर सिंह, पंकज गर्ग, युसूफ, सुरेश रविदासी, सुबोध, अलाउद्दीन, हनी कांबोज रहे।
विज्ञापन

नानौता थानाध्यक्ष सोबीर नागर के नेतृत्व में सभासद हाजी अब्बास चौधरी के आवास आहूत बैठक में कांस्टेबल डिंपल चौधरी व कविता ने महिलाओं को नशे के खिलाफ हर सहयोग का भरोसा दिलाया। एसआई पुष्पेंद्र कुमार ने भी विचार रखे।

गांव दुमझेडा में महिलाओं को नशे के बारे में समझाती महिला कांस्टेबल

गांव दुमझेडा में महिलाओं को नशे के बारे में समझाती महिला कांस्टेबल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed