फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police was chasing, bike rider crushed by miscreants' car

Saharanpur News: पुलिस कर रही थी पीछा, बदमाशों की कार से बाइक सवार कुचला­

Sun, 04 Jan 2026 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police was chasing, bike rider crushed by miscreants' car
घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया शीतल। बाद में इलाज के दौरान हुई मौत। स्त्रोत-वीडियाग्रैब
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में बदमाशों की कार ने बाइक सवार शीतल (53) निवासी मायाहेड़ी को कुचल दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस पीछा कर रही थी।
विज्ञापन

दरअसल, उत्तराखंड पुलिस किसी मामले में वांछित चल रहे कार सवार बदमाशों का पीछा कर रही थी। पीछा करते समय पुलिस उत्तराखंड से सहारनपुर की सीमा में पहुंच गई। पुलिस शेखपुरा कदीम तक बदमाशों के पीछे पहुंची और उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई।
विज्ञापन

इसी दौरान बदमाशों ने कार को बैक गियर में तेज रफ्तार से भगा दिया। कार के पीछे बाइक सवार शीतल निवासी मायाहेड़ी थाना नागल आ रहा था, जो कार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश शीतल को रौंदते हुए मौके से भागने में कामयाब हुए। घटना की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शीतल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद इलाज के दौरान शीतल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed