फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police rescued one trapped in Yamuna stream, another missing

यमुना की धार में फंसे एक को पुलिस ने बचाया, दूसरा लापता

Mon, 30 Mar 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Police rescued one trapped in Yamuna stream, another missing
सरसावा में यमुना नदी में मजदूरो को खोजते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। रविवार की रात को हरियाणा की तरफ से यूपी में प्रवेश करने के प्रयास में दो युवक यमुना की धारा में फंस गए। इनमें से एक को तो पुलिस ने बचा लिया लेकिन दूसरा युवक अभी भी लापता है।
विज्ञापन

सरसावा थाने की शाहजहांपुर चौकी के इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार की रात चौकी पर तैनात स्टाफ को सूचना मिली कि दो युवक यमुना के रास्ते यूपी में प्रवेश करते वक्त पानी की धारा में फंसे हुए हैं। मौके पर पुलिस पहुंची तो एक युवक को यमुना नदी के बीच में उगे झाड़ को पकड़े हुए मिला। पुलिस ने मछुआरों को बुलाकर किसी प्रकार युवक को बाहर निकाला। उसने अपना नाम अब्दुल रहमान पुत्र अलीशेर निवासी थाना गागलहेड़ी बताया। कहा कि वह अपने साथी अतीक पुत्र इसरार ग्राम मरवा थाना बेहट के साथ यमुना नदी के रास्ते यूपी में प्रवेश कर रहा था। अतीक का पता नहीं चल सका। अब्दुल ने बताया कि अतीक तैरना जानता है। हो सकता है तैर कर कहीं निकल गया हो। चौकी इंचार्ज ने बताया कि संभवत: अतीक डर के मारे कहीं छिपा हुआ हो। पुलिस मछुआरों के साथ उसकी तलाश लगातार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed