{"_id":"63ce72f670081334271447c8","slug":"police-elevens-team-won-the-match-by-six-wickets-saharanpur-news-c-14-1-89158-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस इलेविन की टीम ने छह विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस इलेविन की टीम ने छह विकेट से जीता मैच
Mon, 23 Jan 2023 05:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस प्रशान और मीडिया 11 के पुलिस लाइन आयोजित मैच में विजेता टीम ट्रॉफी के साथ
सहारनपुर। पुलिस लाइन के मैदान पर पुलिस इलेविन और मीडिया इलेविन के बीच खेले गए मैत्री क्रिकेट मुकाबले में पुलिस इलेविन की टीम ने छह विकेट की शानदार जीत हासिल की। जीत के सूत्रधार एसपी सिटी रहे, जिन्होंने अपनी टीम के लिए नाबाद 45 रन की पारी खेली।
टॉस जीतकर मीडिया इलेविन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 127 रन बनाए। इनमें काशिफ खान ने सर्वाधिक 45, शिलेश सक्सेना ने 21, मशकूर अहमद और दिवेश त्यागी ने नौ-नौ रन का योगदान दिया। पुलिस इलेविन की ओर से सुनील नेगी, नरेंद्र और आशीष मोतला ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अभिमन्यु मांगलिक और गौरव को एक-एक विकेट मिला। जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी पुलिस इलेविन की टीम की ओर से जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा मैदान पर उतरे, लेकिन विपिन ताडा दो चौकों की मदद से नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एक छोर पर अखिलेश सिंह ने खड़े रहते हुए 18 रन बनाए, जिनमें दो चौके भी शामिल रहे। पुलिस इलेविन की टीम ने चार ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने सर्वाधिक 45 रन बनाए और वह अंत तक खड़े रहे। एसपी देहात सूरज राय ने 23 रन बनाए, जिनमें तीन चौके शामिल रहे। समापन पर विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस दौरान आरआई वीरेंद्र बहादुर मौर्य, सतीश राय, बृजेेश पांडेय, एचएन सिंह, विकास, प्रमोद, सीपी सिंह, राजेश जैन, अनिल भारद्वाज, मुकेश गुप्ता, मनोज मिश्रा, सर्वेंद्र पुंडीर, दीपेंद्र मोटवाल, मुकेश गिरि, विकास, अमित कुमार, नीना जैन आदि मौजूद रहे।