फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police arrested accused husband

आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 08 Mar 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Police arrested accused husband
सहारनपुर। बेटी पैदा होने पर पत्नी को जिला अस्पताल में छोड़कर भागने और मारपीट कर तीन तलाक देने के आरोपी पति शाहनवाज को कोतवाली मंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला खाताखेड़ी निवासी नसीम अहमद की बेटी आयशा का निकाह डेढ़ वर्ष पहले देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी शाहनवाज के साथ हुआ था। 22 जनवरी को आयशा ने जिला अस्पताल में पुत्री को जन्म दिया था। उसके पिता ने कोर्ट के माध्यम को कोतवाली मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि बेटी पैदा होने पर उसका दामाद आयशा व अपनी नवजात पुत्री को जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गया। आयशा के परिजनों से मारपीट की गई थी और फिर फोन करके कहा था कि मैंने तुझे तीन तलाक दे दिया है, अब तू आजाद है। सीओ प्रथम चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी शाहनवाज सोमवार को कोतवाली मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया। अधिवक्ता फरहा फैज ने बताया कि आरोपी शाहनवाज की जमानत याचिका खारिज हो गई है, अब जमानत की अर्जी पर 10 मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed