{"_id":"5740ac6b4f1c1be71fac77af","slug":"pm-s-rally-map-out-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की रैली के लिए मैदान का नक्शा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की रैली के लिए मैदान का नक्शा तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 22 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Map showing the leadership to rally the PM field.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 26 मई को होने वाली रैली के लिए कोसमोस सिटी के मैदान में अधिकारियों और पदाधिकारियों की धमाचौकड़ी शुरू हो चुकी है। रैली के मैदान का पूरा नक्शा तैयार करा दिया गया है।
आर्किटेक्ट की पूरी टीम ने पदाधिकारियों के साथ मैदान का नक्शा लेकर मौके का मुआयना किया। अधिकारियों ने भी मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्था की कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी। भाजपा के पदाधिकारियों ने व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीमें बना दी हैं।
कोसमोस सिटी के मैदान में सुबह से ही भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण शुरू कर दिया। प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी ने रैली स्थल का निरीक्षण किया और आर्किटेक्ट के साथ रैली के नक्शे को तैयार कराया। उसके बाद पदाधिकारियों के साथ मैदान मेें पहुंचकर नक्शे से मैदान को चिह्नित किया।
विज्ञापन
अश्वनी त्यागी ने बताया कि प्रधानमंत्री जिस मंच से रैली को संबोधित करेंगे उसके सामने 90 फीट की डी होगी। डी के बाद 400 गुणा 800 स्वायर फीट का पांडाल लगेगा।
पांडाल के दोनों ओर 150 गुणा 600 के डी छोड़ने के बाद दोनों ओर गलियारे होंगे, जिसमें पंडाल भरने के बाद खड़े होने की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम स्थल के पास ही प्रधानमंत्री का हैलीकाप्टर उतारने के लिए तीन हैलीपैड बनाए जा रहे हैं।
बाहर से आने वालों की टेंट, पार्किंग, पेयजल, प्रशासनिक व्यवस्था, रैली के कार्यालय की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, स्वच्छता समिति एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए 11 टीमों का गठन किया गया है।
सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक राजीव गुंबर, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, नगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने भी डीएम पवन कुमार, एसएसपी प्रदीप कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
अश्वनी त्यागी के साथ रैली स्थल का देवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह पुंडीर, नगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, सुशील सैनी, मेलाराम पंवार, अनिल सिंघल, सत्यवान सत्यम, राकेश जैन, संचित अरोड़ा, संजय राणा, केसी वालिया, रविंद्र पुंडीर, विवेक चावला, नीरज माहेश्वरी, वीरेंद्र चौधरी ने भी निरीक्षण किया।