{"_id":"65eb7065f99e3c1c2d000c04","slug":"pm-modi-will-inaugurate-the-buildings-of-maa-shakumbhari-university-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-119726-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पीएम मोदी करेंगे मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के भवनों का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पीएम मोदी करेंगे मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के भवनों का उद्घाटन
Sat, 09 Mar 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के भवनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए शासन पीएमओ से संपर्क बनाए हुए है। संभावना है कि प्रधानमंत्री यहां पहुंचकर उद्घाटन करें। अन्यथा वह वर्चुअल तरीके से भी उद्घाटन कर सकते हैं। इसी वजह से निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ गति दी जा रही है। दो दिन पहले विशेष सचिव उच्च शिक्षा ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया है।
विश्वविद्यालय की स्थापना दो दिसंबर 2021 को गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में हुआ था। तब से विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य चल रहे हैं। निर्माण दो चरणों में होना है। पहले चरण के कार्यों में प्रशासनिक भवन, एकेडमिक भवन, कुलपति आवास, कक्षों का निर्माण, टाइप-तीन और टाइप-चार के निर्माण, हॉस्पिटल आदि शामिल हैं, जिनका कार्य 85 से 90 फीसदी तक पूर्ण हो चुका है। निर्माण कार्य शासन की देखरेख में चल रहे हैं। समय समय पर प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लेते रहे हैं। बृहस्पतिवार को विशेष सचिव उच्च शिक्षा ने निरीक्षण करते हुए कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए हैं। चर्चा है कि पहले चरण के कार्य पूर्ण होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भवनों का उद्घाटन करेंगे, जिसके लिए प्रदेश सरकार उनसे समय ले रही है। यदि किसी कारणवश वह नहीं आ सके तो उनके द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य दो चरणों में होने हैं। पहले चरण के कार्य 85 से 90 फीसदी तक पूर्ण हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को विशेष सचिव उच्च शिक्षा ने विश्वविद्यालय पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया और निर्माण में गति लाने के निर्देश दिए हैं। सूचना मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
- वीरेंद्र कुमार मौर्य, कुलसचिव, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर