फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   PM Modi Rally: CM Yogi said that India will eliminate terrorism from world

PM Rally: सीएम योगी बोले- दुनिया के इस सपने को साकार करेगा भारत, इन मुद्दों को छूने से डरते थे अन्य दल

Sat, 06 Apr 2024 05:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Apr 2024 05:33 PM IST
सार

PM Rally in Saharanpur : सीएम योगी ने कहा कि अन्य दल आतंकवाद के मुद्दे को छूने से डरते थे। उन्होंने कहा कि भारत ही दुनिया के इस सपने को भी साकार करेगा। सीएम योगी का पूरा भाषण पढ़िए।

विज्ञापन
PM Modi Rally: CM Yogi said that India will eliminate terrorism from world
मंच से बोलते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार हो या फिर आतंकवाद अन्य दल इन मुद्दों को छूने से डरते थे। आतंकवाद दुनिया के लिए चुनौती है। आतंकवाद से दुनिया को मुक्ति मिलनी चाहिए। भाजपा इन के ही खात्मे के लिए मिशन में जुटी हुई है। आपके माध्यम से वह साकार होगा। आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खात्मे के सपने को साकार किया जाएगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को सहारनपुर के राधा स्वामी सत्संग भवन में आयोजित भाजपा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस भी है। हमारे लिए संगठन ही सेवा है। पीएम मोदी ने कोरोना जैसी महामारी के दौरान कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की सेवा की थी। यही कारण है कि एक-एक कार्यकर्ता विकास का प्रतीक बनकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहारनपुर उत्तर प्रदेश की एक नंबर लोकसभा है। हम सौभाग्यशाली है कि हमनें बदलते भारत को देखा है। विकास का मॉडल क्या होना चाहिए, अब भारत दुनिया को यह दे रहा है। आज भारत अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए दुनियाभर में जाना जा रहा है। चाहे नौजवानों को रोजगार देने की बात हो या फिर देश की आस्था के सम्मान की। कोई दिक्कत नहीं है, कोई बैरियर नहीं है, जो बैरियर थे, वे धीरे-धीरे समाप्त होते जा रहे हैं।

विज्ञापन

कहा कि हाल ही में ब्रिटेन के एक समाचार पत्र में रिपोर्ट प्रकाशित हुई, जो हम सबका ध्यान आकर्षित करती है। उसमें स्वीकार किया कि कैसे भारत ने पाकिस्तान के अंदर चुन-चुनकर आतंकवादी मारे थे, कैसे आतंकियों को पस्त किया गया।

 यह भी पढ़ें: PHOTOS: पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब थे लोग, हेलीपैड के बाहर उमड़ा हुजूम, पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

कहा कि भारत दुनिया के इस सपने को भी साकार करेगा, इसके लिए किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार लोग जातिवाद के लिए नहीं देश के विकास के लिए वोट जरूर करें।

 यह भी पढ़ें: PM Rally: पीएम की रैली में मुस्लिम भाइयों का उत्साह और अंदाज, खूब लगाए मोदी-मोदी के नारे, तस्वीरें भी हैं खास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed