फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players leave for National Cadet Judo Competition

राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रवाना

Sat, 06 Nov 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Players leave for National Cadet Judo Competition
चंडीगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता के लिये स्टेडियम से जाते जूडो खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता सात से नौ नवंबर तक चंडीगढ़ में होगी। प्रतियोगिता के लिए गठित प्रदेश की टीम में सहारनपुर के तीन और जूडो छात्रावास का एक खिलाड़ी भी शामिल है। टीम शनिवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

जिला जूडो संघ के संस्थापक सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों हुए चयन ट्रायल के आधार पर प्रदेश की टीम गठित की गई है। टीम में सहारनपुर जनपद के तीन तथा जूडो छात्रावास सहारनपुर का एक खिलाड़ी शामिल है। चयनित खिलाड़ियों में नितिन कुमार, ध्रुव शर्मा, राहुल वर्मा, कनिष्क विश्नोई, सचिन कुमार सिंह, शौर्य सेन, प्रखर कुमार सिंह, आरव तोमर शामिल हैं। बालिकाओं में अंजली, सृष्टि, शिवानी, पंखिल सिंह, सुमन सिंह, स्नेहा, जसमीत कौर, शैली धीमान शामिल हैं। टीम का प्रशिक्षक उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव तथा मैनेजर राजेश भारद्वाज को बनाया गया है। टीम चंडीगढ़ के लिए शनिवार को रवाना हो गई है। जूडो संघ के अध्यक्ष एसी गुप्ता, डॉ. एसके शर्मा आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed