फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plans to build a playing field dying on paper

कागजों में ही दम तोड़ रही खेल मैदान बनाने की योजना

Wed, 24 Feb 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Plans to build a playing field dying on paper
सहारनपुर। जिले में खेल मैदान बनाए जाने की योजना कागजों में दम तोड़ रही है। अध्याना में खेलो इंडिया योजना के तहत दस करोड़ की लागत से स्टेडियम बनना है, लेकिन इसका बजट दो साल बाद भी जारी नहीं हो सका है। वहीं, शासन ने कब्जा मुक्त कराई जमीनों पर खेल मैदान बनाए जाने की घोषणा की थी, लेकिन कहीं पर भी काम शुरू नहीं हो सका है। इसी तरह मनरेगा के तहत जनपद के 11 ब्लॉक स्तरों पर खेल मैदान बनाए जाने की योजना धरातल पर नहीं उतरी है।
विज्ञापन

महानगर को छोड़कर जिले में कहीं भी स्टेडियम नहीं है। नकुड़ ब्लॉक के गांव अध्याना में सात एकड़ भूमि चिह्नित कर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव बनाकर प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है, जिसे दो साल बीत गए। दस करोड़ की लागत से स्टेडियम बनना है, लेकिन आज तक बजट जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

महानगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम है, लेकिन देहात क्षेत्र में कहीं पर भी स्टेडियम नहीं है। इसके लिए दो साल पूर्व स्टेडियम बनाने के लिए जमीन की तलाश की गई। जिला युवा एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने विकासखंड नकुड़ के गांव अध्याना में सात एकड़ भूमि चिह्नित कर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा। प्रस्ताव में खेलो इंडिया के तहत बनने वाले स्टेडियम के सभी मानकों को पूरा किया गया, जिसका बजट दस करोड़ रुपये रखा गया, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी आज तक स्टेडियम के लिए बजट जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
भायला में स्टेडियम के लिए नहीं मिली जगह
सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के गांव भायला में स्टेडियम बनाया जाना है, लेकिन इसके लिए विभाग को जमीन नहीं मिल पाई है। यह स्टेडियम भी खेलो इंडिया योजना के तहत बनेगा, लेकिन जमीन न मिलने की वजह से यहां भी योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है।
-------------------
विकासखड स्तर पर भी जमीन की तलाश
सहारनपुर। जनपद के सभी विकासखंड साढ़ौली कदीम, मुजफ्फराबाद, पुवांरका, बलियाखेड़ी, सरसावा, नकुड़, गंगोह, रामपुर मनिहारान, नागल, नानौता, देवबंद क्षेत्र में भी खेल मैदान बनाए जाने हैं, लेकिन विभाग को दो वर्ष बाद भी भूमि नहीं मिल पाई है।
----------------
केंद्र और प्रदेश सरकार को खेल मैदान और अध्याना में स्टेडियम बनाए जाने को लेकर पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि स्टेडियम के लिए जल्द बजट मिलेगा और कब्जा मुक्त भूमि पर भी खेल मैदान बनाए जाने का काम मनरेगा के तहत शुरू होगा। ----विशाल कुमार, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी
अभियान चलाकर कराई जा चुकी इतनी भूमि कब्जा मुक्त
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह ने बताया कि प्रशासन ने बीते दिनों अभियान चलाकर 212.7319 हेक्टेयर भूमि तालाबों की कब्जा मुक्त कराई है। इसके अलावा 2442.56 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमणकारियों से कब्जा मुक्त कराई है। खेल मैदान बनाए जाने का मामला शासन स्तर का है।

अभियान चलाकर कराई जा चुकी इतनी भूमि कब्जा मुक्त
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह ने बताया कि प्रशासन ने बीते दिनों अभियान चलाकर 212.7319 हेक्टेयर भूमि तालाबों की कब्जा मुक्त कराई है। इसके अलावा 2442.56 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमणकारियों से कब्जा मुक्त कराई है। खेल मैदान बनाए जाने का मामला शासन स्तर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed