Saharanpur: पिकअप गाड़ी ने रेलवे फाटक में मारी जोरदार टक्कर, गेटमैन हुआ घायल, चालक मौके से फरार
Saharanpur News : सहारनपुर में एक पिकअप गाड़ी ने रेलवे फाटक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में गेटमैन भी घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विस्तार
सहारनपुर जनपद के नानौता में देवबंद रोड स्थित रेलवे फाटक को एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी के चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने से फाटक के पाइप क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसकी चपेट में आकर फाटक का गेटमैन गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार होते समय संजय चौंक पर गाड़ी का पहिया निकल गया। जिसके बाद चालक पिकअप को छोड़कर फरार हो गया।
बताया गया कि बृहस्पतिवार की सुबह लगभग सात बजे क्षेत्र के नानौता-देवबंद मार्ग पर स्थित फाटक संख्या-117 पर तैनात गेटमैन धर्मेंद्र कुमार ने सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14546 के आने के कारण फाटक को बंद करते हुए रेलवे ट्रैक पर पड़े गन्ने हटाने लगा। इसी बीच देवबंद की ओर से अनियंत्रित व तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने रेलवे फाटक को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससें फाटक के पाइप टूट गए और ट्रैक से गन्ना उठा रहे गेटमैन को टक्कर मार दी। हादसे में गेटमैन धर्मेंद्र कुमार गंभीर घायल रूप से हो गया।
घटना के बाद चालक पिकअप गाड़ी को लेकर नानौता की ओर फरार हो गया। घटना को अंजाम देते हुए चालक जैसे ही दो किलोमीटर दूर नगर के दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित संजय चौंक पर पहुंचा तो पिकअप गाड़ी का पिछला पहिया निकल गया। जिसके चलते चालक पिकअप गाड़ी को वहीं छोड़ फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये
घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने स्लाइडिंग बूम लगाकर जनता एक्सप्रेस को फाटक पार कराया गया। वहीं, रेलवे पुलिस ने शामली स्थित अस्पताल में घायल गेटमैन धर्मेंद्र कुमार को भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण