{"_id":"655a5e40103ee83ea00e2159","slug":"people-glued-to-tv-and-mobile-as-soon-as-the-match-starts-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-13281-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मैच शुरू होते ही टीवी और मोबाइल से चिपके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मैच शुरू होते ही टीवी और मोबाइल से चिपके लोग
Mon, 20 Nov 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
- भारत-आस्ट्रेलिया का फाइनल मैच देखने के लिए लोगों में दिखा गजब का उत्साह
- सड़कों पर रहा सन्नाटे जैसा हाल, शहर में कई स्थानों पर लगाई गई बड़ी एलईडी
- युवाओं ने मोबाइल पर देखा मैच, मैच का स्कोर कम होने पर लोगों रही मायूसी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आईसीसी वर्ल्ड कप में रविवार को भारत-आस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। मैच को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैच शुरू होते ही लोग टीवी और मोबाइल से चिपके नजर आए। सड़कों पर सन्नाटे जैसा हाल रहा तो वहीं बाजार अन्य दिनों के मुकाबले भीड़ कम रही। शहर में कई स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन व एलईडी लगाई गई।
रविवार को दोपहर दो बजे भारत-आस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच शुरू हुआ। आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले खेलते हुए आस्ट्रेलिया को 240 रनों का लक्ष्य दिया। भारत-आस्ट्रेलिया के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए शहर में कोर्ट रोड पर लघु उद्योग भारती की ओर से बड़ी स्क्रीन लगाई गई। इसके अलावा किशनपुरा मार्केट व हकीकत चौराहे के पास बड़ी एलईडी से मैच देखा।
फाइनल मुकाबला देखने को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। गांव में तो लोगों ने सुबह ही सारे काम निपटाए, ताकि दोपहर में मैच को देख सके। यहीं हाल शहर में भी देखने को मिला। अन्य दिनों के मुकाबले शहर की सड़कों पर लोग कम नजर आए। अधिकतर दुकानों पर मैच देखने वालों की भीड़ रही। जिसकी वजह से रामपुर मनिहारान में बाजार सूने रहे। जब तक मैच खत्म नहीं हुआ, तब तक लोग टीवी और मोबाइल से चिपके रहे। भारत के जल्दी विकेट गिरने से क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी छाई रही। इस मौके पर अनुपम गुप्ता, देवेंद्र बंसल, राजीव चंद्रा, महावीर सैनी, मुकेश शर्मा, वैभव भाटिया, रवि अरोड़ा, यशपाल, गौरव सुखीजा, अमित सेठी आदि रहे।