फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passengers going to Haryana and Punjab troubled by farmer movement

Saharanpur News: किसान आंदोलन से हरियाणा और पंजाब जाने वाले यात्री परेशान

Tue, 13 Feb 2024 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 13 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Passengers going to Haryana and Punjab troubled by farmer movement
सहारनपुर। हरियाणा और पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर यात्री को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला जाने वाली बसें सिर्फ अंबाला तक जा रहीं हैं, जहां से इनको वापस भेजा रहा है। यात्रियों को ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा के विभिन्न जिलों में जाने वाले यात्रियों को किसान आंदोलन की वजह से सफर में दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। बसें सिर्फ अंबाला तक जा रही हैं। इसके बाद यात्रियाें को आगे के सफर के लिए बसें नहीं मिल रही है। इस वजह से लोगों को अंबाला से ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ट्रेनों का भी घंटों इंतजार करने की वजह से यात्री परेशान है। वहीं, पविहन निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

- समस्या जल्द सरकार करे समाधान
चंडीगढ़ निवासी सोनू सहारनपुर काम के सिलसिले में सहारनपुर आए थे। सोनू ने कहा कि घंटों इंतजार के बाद उनको बस मिली है, लेकिन वह भी अंबाला तक ही जाएगी। जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी संजय कुमार चंडीगढ़ जाने के लिए मानकमऊ से बस पकड़ी। संजय भी काम के सिलसिले में चंडीगढ़ जा रहे हैं। इन्हें भी काफी देर बाद बस मिली है। संजय कुमार ने कहा कि वह अंबाला से ट्रेन पकड़कर चंडीगढ़ जाएंगे। सरकार को यात्रियों की परेशानी को दूर करना चाहिए। चंडीगढ़ निवासी प्रदीप कुमार ने भी समस्या के समाधान की मांग की। अंबाला निवासी जितेंद्र ने कहा कि उनको तो अंबाला तक जाना है, लेकिन अन्य यात्रियों दिक्कत झेल रहे हैं। बसें भी समय पर नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन : किसानों के आंदोलन की वजह से बसें अंबाला तक जा रही हैं। विभाग का प्रयास है कि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। - जोगेंद्र सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed