{"_id":"57f3f8e44f1c1bcd4e26fb25","slug":"passengers-at-the-station-commotion-sabotage","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को फंसे हजारों यात्रियों ने हंगामा कर दिया। कुछ यात्रियों ने तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया, मगर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की सक्रियता से वह अपने वह सफल नहीं हो सके।
इसके बाद यात्रियों को टिकट वापस करने की सलाह दी गई। टिकट वापसी पर रेलवे ने पूरा पैसा लौटाया। स्टेशन पर हजारों यात्रियों की अचानक उमड़ी भीड़ की वजह से अन्य यात्रियों को भी असुविधा हुई।
झेलम एक्सप्रेस लुधियाना के पास पटरी से उतरने की वजह से सहारनपुर-पंजाब रेल मार्ग को बंद कर दिया गया। कटरा जाने वाली समाख्या एक्सप्रेस को सुबह करीब साढ़े दस बजे सहारनपुर स्टेशन पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
ट्रेन को आगे बढ़ती न देख यात्री परेशान हो गए। पूछताछ में उन्हें बताया गया कि पंजाब में ट्रेन हादसा होने की वजह से यह ट्रेन आगे नहीं जाएगी। ऐसे में यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामे और नारेबाजी की वजह से जारपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद टिकट खिड़कियों पर टिकट वापस करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रियों को टिकट वापसी पर पूरा पैसा लौटाया गया।
स्टेशन पर यात्रियों की अचानक बढ़ी संख्या की वजह से अन्य यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। करीब नौ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इनमें कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया तो कुछ को बीच में ही रोक देना पड़ा।
अपर स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने हादसे की वजह से ट्रेनों के संचालन की पुष्टि की। साथ ही मार्ग बहाल होने में 15 से 20 घंटे का समय लगने की बात कही।
लुधियाना में ट्रेन हादसे के तुरंत बाद पता चल चुका था कि सहारनपुर स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है। फिर भी रेलवे की ओर से स्टेशन पर कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। सूचना देने के लिए अनाउसमेंट तक करने की जरूरत नहीं समझी गई। इसीलिए यात्रियों का गुस्सा भड़का।