फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pankaj in Nakud, Sanjay in Muzaffarabad and Kulbir in Rampur became block presidents of teachers association

Saharanpur News: नकुड़ में पंकज, मुजफ्फराबाद में संजय और रामपुर में कुलबीर बने शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष

Sun, 06 Aug 2023 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pankaj in Nakud, Sanjay in Muzaffarabad and Kulbir in Rampur became block presidents of teachers association

विज्ञापन
नकुड़/मुजफ्फराबाद/रामपुर मनिहारान। प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में शनिवार को जिले के नकुड़, बरौली और रामपुर मनिहारान बीआरसी पर शिक्षकों ने मतदान में हिस्सा लिया। नकुड़ में पंकज तंवर, मुजफ्फराबाद में संजय चौहान और रामपुर मनिहारान में कुलबीर सिंह चौहान ब्लाॅक अध्यक्ष चुने गए।

नकुड़ में प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में पंकज तंवर ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 364 मतों से हराया। बीआरसी कार्यालय पर चुनाव अधिकारी जसवंत सिंह, लोकवीर सिंह, विकास कुमार की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर पंकज तंवर ने राजबीर सिंह को 364 मतों के बड़े अंतर से हराया। राजबीर सिंह को 440 में से मात्र 36 वोट मिले। इसके अलावा कमलकांत निर्विरोध मंत्री व भूपेंद्र नरूला निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप पवांर, उपाध्यक्ष सेठपाल सिंह, नकलीराम, बीना रानी, अंकुर सैनी, शिवचरण, अनिल कुमार रहे।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद ब्लाॅक में संजय सैनी गुट ने जीत हासिल की है। संजय चौहान अध्यक्ष, अनिल कुमार मंत्री और गुरदीप सिंह कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। खंड संसाधन केंद्र बरौली पर संपन्न चुनाव में 464 मतों के सापेक्ष 421 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी नीरज सैनी, अनुज राणा, कुंवर सिंह कपिल के अनुसार 91% मतदान हुआ। जिला मंत्री संजय सैनी, पंकज, अनूप, अमित, मुकेश, नरेंद्र, चरण सिंह, आर्यश, निशांत, पुष्कर, प्रियंका, विशाखा, गय्यूर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक रामपुर मनिहारान के चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कुलबीर सिंह चौहान, मंत्री पद पर रोहिताश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार ने जीत दर्ज की। यहां चुनाव में ब्लॉक क्षे़त्र के 409 अध्यापकों ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी कृष्णपाल सिंह, बृजेश पुण्डीर, सतीश कुमार की देख- रेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर कुलबीर सिंह चौहान को 285 मत व राकेश कुमार को 125 मत मिले। जबकि मंत्री पद पर रोहिताश कुमार को 267 व पूर्ण सिंह को 139 मत व कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार को 257 व रविन्द्र कुमार को 147 मत मिले। मोहित राणा, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार वशिष्ठ, तेजपाल सिंह, पंजाब सिंह, अमित कुमार, सतीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed