फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panic everywhere amid the bombing

बमबारी के बीच हर तरफ दहशत का माहौल

Sun, 27 Feb 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Panic everywhere amid the bombing
यूक्रेन में चलने से पहले यूनिवर्सिटी के बाहर खड़ा शोयब - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कस्बे के हरिजन कॉलोनी निवासी डॉ. मोहम्मद कामिल मलिक का बेटा आस मोहम्मद यूक्रेन की कीव से एमबीबीएस कर रहा है। उसने शनिवार की शाम सात बजे अपने पिता को फोन पर बताया कि शहर पर दिन में आज कोई हमला नहीं हुआ। अलबत्ता बीती रात लगातार बमबारी हुई थी। वे हर पल खौफ के साये में जी रहे हैं। बेटे की सलामती को लेकर डा कामिल हर वक्त अल्लाह से दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय उच्चायोग के निर्देशों का कर रहे इंतजार
सरसावा। यूक्रेन के शहर विनीसिया में फंसे एमबीबीएस छात्र शशांक चौहान ने बताया कि पहले उन्हें शुक्रवार दुपहर बाद भारतीय उच्चायोग द्वारा ट्रेन से रोमानिया सीमा पर पहुंचने के निर्देश मिले थे। जहां से उन्हें विशेष वायुयान से स्वदेश लौटना था। परंतु उच्चायोग द्वारा फिर अगले आदेश तक उन्हें यूक्रेन में ही रुकने के निर्देश दिए गए हैं। शशांक के पिता डॉ. जितेंद्र चौहान ने बताया कि हालांकि शशांक वीडियो कॉल कर लगातार अपनी कुशलता का समाचार दे रहा है।
विज्ञापन

भारी भीड़ के चलते निरस्त हुई ट्रेन
बड़गांव। यूक्रेन में विनीसिया यूनिवर्सिटी के समीप केमिकल फैक्टरी पर बम फटने और गोलियों की तड़तड़ाहट की गूंज से बड़गांव के पीयूष राणा अपने अन्य साथियों के साथ दहशत में हैं। रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के चलते ट्रेन कैंसिल होने पर पीयूष को शुक्रवार शाम हास्टल लौटना पड़ा। उसने वीडियो काल पर परिजनों को बताया कि यहां हालात खराब होते जा रहे हैं। उधर, शनिवार को भाजपा की पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर ने पीयूष के घर पहुंच उसकी मां सुधा की हौसला अफजाई करते भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार जल्द ही छात्रों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद है आज स्वदेश पहुंचेगा शोएब
चिलकाना। यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए चिलकाना निवासी एयाज कुरैशी का बेटा शोएब कुरैशी शनिवार की दोपहर बाद रोमानिया के लिए रवाना हो गया। वह वहां से फ्लाइट पकड़ कर स्वदेश लौटेगा। शनिवार दुपहर एक बजे शोएब ने परिजनों को चलने से पहले यूनिवर्सिटी के बाहर से अपना फोटो भेजा। उसने बताया कि दो सौ किमी का सफर तय करके वह रोमानिया पहुंचेगा। जहां से वह फ्लाइट से स्वदेश लौटेगा। उसके रविवार को घर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed