फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panchayat election results: Villagers will run highly educated, post graduates also included in the post of gram pradhan

पंचायत चुनाव परिणाम : उच्च शिक्षित चलाएंगे गांवों की सरकार, प्रधान पद विजेताओं में पोस्ट ग्रेजुएट भी शामिल

Tue, 04 May 2021 01:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 May 2021 01:37 AM IST
सार

  • ग्राम प्रधान पदों पर विजेताओं में पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट भी शामिल 
  • इंटर, हाईस्कूल और जूनियर हाईस्कूल तक पढ़ने वाले 400 से ज्यादा 

विज्ञापन
Panchayat election results: Villagers will run highly educated, post graduates also included in the post of gram pradhan
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : amar ujala

विस्तार

यह अच्छी खबर है कि इस बार ग्राम पंचायत की सरकार को उच्च शिक्षित चलाएंगे। चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों में काफी लोग ऐसे हैं जो पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट हैं, जबकि इंटरमीडिएट, हाईस्कूल, जूनियर हाईस्कूल और प्राइमरी की शिक्षा वाले भी काफी हैं। निरक्षर श्रेणी वाले सबसे कम प्रत्याशी जीते हैं। 
विज्ञापन

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दो मई की सुबह मतगणना शुरू हुई जो रातभर जारी रहने के बाद सोमवार (03 मई) को भी चलती रही। जो नतीजे सामने आए हैं, उनमें मतदाताओं का नजरिया भी जाहिर हुआ। क्योंकि मतदाताओं ने अपनी पहली पसंद पढ़े लिखे लोगों को बनाया।

विज्ञापन


यह बात अलग है कि ग्राम पंचायत स्तर पर चुनाव में व्यक्ति तौर पर प्रत्याशी को देखकर वोट दिया जाता है, जिस कारण कई बार अच्छी शिक्षा हासिल करने वाले पिछड़ भी जाते हैं। इस चुनाव में जो नतीजे सामने आए हैं, उनमें विजयी प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा इंटर, हाईस्कूल, जूनियर हाईस्कूल की शिक्षा हासिल करने वालों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट वाले विजेता प्रत्याशी 
ग्राम पंचायत इस्माईलपुर माजरा से नीरज कुमार, ढोला माजरा से पूजा चौधरी, बिलासपुर से प्रियंका चौधरी, शीतलाखेड़ा से शीतल, थरौली से रीटा चौधरी सहित अन्य कई विजेता प्रत्याशी पोस्ट ग्रेजुएट की शिक्षा हासिल किए हैं। वहीं, ग्राम पंचायत पठेड से सोनी, शेखुपुर छाछरेकी से राहुल कुमार, घलौली से मोनु कुमार जटौला दामोदरपुर से मोनू कुमार, साढौली दुलीचन्दपुर से वैभव और तिवडा जुनारदार से रेणु सहित अन्य कई विजेता प्रत्याशियों ने ग्रेजुएट की शिक्षा हासिल की हुई है। 

करीब 36 घंटे चली मतगणना  
देवबंद में रविवार की सुबह से आरंभ हुआ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य सोमवार की रात 7.30 बजे जाकर संपन्न हुआ। एक तो बैलेट पेपर दूसरे कोरोना संक्रमण जिसके चलते मतगणना का कार्य करीब 35-36 घंटे में पूरा हो सका। वहीं, एसडीएम राकेश कुमार सिंह और सीओ रजनीश उपाध्याय मतगणना स्थल पर ही डटे रहे और हर गतिविधि पर नजर गड़ाए रहे। 

कांग्रेस ने दिखाया दम, 13 वार्डों में बढ़त  
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जिला पंचायत सदस्यों के 49 वार्डों में से 13 पर बढ़त बनाए हुए हैं। वार्ड 22 पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी नरेंद्र कुमार, वार्ड 23 पर खालिदा, वार्ड सात पर इसरार, वार्ड 10 पर गुलशाना, वार्ड आठ नसरीन बानो, वार्ड 11 पर अब्दुल हकीम, वार्ड 16 पर सुरेंद्र कुमार देर रात तक बढ़त बनाए रहे। वहीं, वार्ड 12 मुनव्वर भी आगे चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed