फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panchak ends: The number of Shiva devotees started increasing on the Kanwar route

पंचक खत्म:कांवड़ रूट पर बढ़ने लगी शिवभक्तों की संख्या, माता को पालकी में बैठाकर यात्रा करा रहे करनाल के दंपती

Fri, 18 Jul 2025 07:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 18 Jul 2025 07:54 PM IST
सार

कंकरखेड़ा के जाटोली कट पर गुरुवार शाम कांवड़ियों ने घायल साथी को लेकर हाईवे पर हंगामा किया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिवभक्तों ने जाम लगाने की कोशिश की। दो सीओ और एडीएम मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Panchak ends: The number of Shiva devotees started increasing on the Kanwar route
सावन में शुरू हुई कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर पंचक खत्म होने के बाद से कांवड़ रूट पर शिवभक्तों की संख्या में इजाफा होने लगा है। भक्तगण गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। कोई अपनी मां को कांवड़ में बैठाकर शिवालय की ओर बढ़ रहा है तो कोई अपने परिवार के साथ यात्रा पर निकला है।

विज्ञापन


कांवड़ रूट पर आस्था के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ही एक भक्त है करनाल के बलवान और उनकी पत्नी अंजली। वह अपनी माता को पालकी में बैठाकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। उनकी माता की उम्र 70 वर्ष है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सास-ससुर के लिए कांवड़ लेकर आई शबनम... गंगाजल कलश से झुके कंधे, फिर भी नहीं डगमगाई शिवभक्तों की आस्था  

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र के चलते वह इतनी लंबी दूरी पैदल तय नहीं कर सकती। ऐसे में बेटा और बहू ने माता की इच्छा पूरी करने की ठानी। उन्होंने सोमवार को हरिद्वार से गंगाजल लिया था, जिसके बाद वह करनाल के लिए निकल पड़े हैं। बेटा और बहू की भक्ति को हर कोई नमन कर रहा है।

महानगर में कांवड़ यात्रा का रंग चढ़ने लगा है। चौराहों पर भी शिव भक्ति के गीत गुंजायमान हो रहे हैं तो रूट पर बोल बम जय बम के जयकारे लग रहे हैं। हर कोई शिव भक्ति में डूबा है। 23 जुलाई को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed