फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Paddy is lying in the fields, the government's purchase claims are false

खेतों में पड़ा है धान, सरकार के खरीद के दावे झूठे

Sat, 24 Oct 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Paddy is lying in the fields, the government's purchase claims are false
छुटमलपुर। गांव अल्लीवाला में हुई भाकियू की पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया।
विज्ञापन

पंचायत में जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहां की सरकार एक तरफ तो किसानों की आय दोगुनी करने का दम भरती है, वहीं दूसरी ओर किसानों की अनदेखी की जा रही है। किसानों का धान खेत में पड़ा है। धान खरीद केंद्रों पर विभिन्न समस्याएं बता कर खरीद में आनाकानी की जा रही है। खरीदे गए धान का मूल्य भी अभी तक किसानों को नहीं मिला है। मंडल उपाध्यक्ष विवेक पुंडीर ने कहा कि किसानों का गन्ना बकाया का मूल्य भी नहीं मिल रहा है। उल्टे विद्युत निगम के कर्मचारी किसानों के उत्पीड़न पर तुले हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी सोमवार को जिला मुख्यालय पर पंचायत कर डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। पंचायत में रणदीप सिंह राणा, सुशील राणा, बिरम सिंह राणा, राज कुमार राणा, आदित्य चौहान, सोनू, अनूप सिंह, सतपाल सिंह, सुरेंद्र कांबोज, मुंतजीर, सोहन बीर सिंह, रामबीर सिंह, मोनू मलिक, इकराम, राजेश कांबोज, चौ रघुवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed