{"_id":"69daaa5f0a2bf52a22037514","slug":"over-100-establishments-under-the-scanner-for-encroachment-to-be-removed-soon-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-173234-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 100 से ज्यादा प्रतिष्ठान अतिक्रमण की जद में, जल्द हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 100 से ज्यादा प्रतिष्ठान अतिक्रमण की जद में, जल्द हटेंगे
Sun, 12 Apr 2026 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण में सिविल लाइंस चौकी से जैन कॉलेज रोड और आवास विकास को होते हुए दिल्ली रोड तक स्मार्ट रोड बनाई जा रही है, जिसका काम अधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है, लेकिन इसकी जद में 100 से अधिक प्रतिष्ठानों और घरों का अतिक्रमण आ रहा है, जिसे पहले हटाया जाएगा।
सिविल लाइंस चौकी खुद सड़क पर है। चौकी से लेकर पुलिस लाइन गेट तक कई अस्थायी दुकानें और रेहड़ियां सड़कों पर लग रही हैं। इससे आगे जैन कॉलेज तक दुकानदारों का अतिक्रमण है। इससे आगे आवास विकास में अनेक दुकानदारों का सामान सड़क पर रहता है। दिल्ली रोड तक 50 से अधिक ऐसे मकान हैं, जिनके चबूतरे सड़क पर हैं। कई लोगों ने अपने घरों के बाहर जाल लगाकर पौधे लगाए हुए हैं। यह सभी फुटपाथ की जद में आएंगे। नगर निगम पहले ही सड़क की पैमाइश कराकर अतिक्रमण को चिह्नित कर चुका है। लोगों से खुद अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। यदि वह नहीं हटाते हैं तो नगर निगम सख्ती से हटाएगा।
-- -- --
स्मार्ट रोड पर यह होंगे कार्य
-पानी की लाइन डाली जाएगी।
- सीवर सर्विस लाइन डाली जाएगी।
- बारिश के पानी की निकासी के लिए 450 एमएम ह्यूम पाइन बिछाया जाएगा।
- बिजली की लाइनें भूमिगत होंगी और खंभे हटेंगे।
- 150 मिलीमीटर ऊंचा फुटपाथ बनेगा, जिसकी चौड़ाई तीन मीटर होगी।
- पथ प्रकाश के लिए नए खंभे और नई लाइट लगेंगी।
- फुटपाथ पर बेंच लगाई जाएंगी और हरियाली के लिए पौधे लगेंगे आदि।
-- -- --
सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण की सड़क का कार्य शुरू कर दिया गया है। अतिक्रमण पर पहले ही निशान लगाए जा चुके हैं। प्रयास यही है कि शहरवासियों को अच्छी सड़क दी जा सके।
विज्ञापन
- सुरेश चंद्र, मुख्य अभियंता, निर्माण, नगर निगम