फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Outstanding women honored

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

Wed, 24 Mar 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Outstanding women honored
नगर निगम के जनमंच प्रेक्षागृह में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम ने मंगलवार को जनमंच प्रेक्षागृह में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 से अधिक महिलाओं को शॉल, सम्मान चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें केवल महिलाएं ही उपस्थित रहीं।
महिला सशक्तिकरण सम्मेलन की अध्यक्षता कर रही महापौर की धर्मपत्नी सोनिया वालिया, मुख्य अतिथि डीएम की धर्मपत्नी निशा सिंह और विशिष्ट अतिथि नगरायुक्त की धर्मपत्नी अंतिमा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर समायरा चौहान के स्वागत गीत और आफरीन के स्वच्छता गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्य अतिथि रही जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की धर्मपत्नी निशा सिंह कहा कि प्रदेश में महिलाओं में सुरक्षा की भावना जागृत हुई है। अब महिलाएं बिना किसी डर के एक से दूसरे स्थान पर अकेली जा सकती हैं। विशिष्ट अतिथि रही नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह की धर्मपत्नी अंतिमा सिंह ने महिलाओं को अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करें।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता कर रही महापौर संजीव वालिया की धर्मपत्नी सोनिया वालिया ने भी अपनी बात रखी। इससे पहले जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने कोरोना और संचारी रोगों से बचाव की जानकारी महिलाओं को दी। डॉ. अनिता सोनकर नेसरकार ने महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। छात्रा प्रियांशी गोयल ने भी महिलाओं को जागरूक किया। नटराज डांस एकेडमी के बच्चों ने भी कार्यक्रम में होली गीत प्रस्तुत किया। महिला अग्रवाल संगम समिति, मदर टेरेसा पैरा मेडिकल कॉलेज, डूडा, राष्ट्रीय चेतना समिति, इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन, इंड्स्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज व समाजसेवी सलीम चौधरी का आयोजन में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में पार्षद कंचन धवन, मिथलेश अग्रवाल, वर्षा चोपड़ा, वंदना दुआ, मंजू, पूजा, जसलीन कौर आदि मौजूद रहीं। संचालन डॉ. वीरेंद्र आजम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed